प्रमोद कुमार कल्याण :-
कल्याण में एक इश्क़बाज युवक ने पहले प्रेमिका को मौत के घाट उतारा और फिर खुद भी आत्महत्या कर ली।गौरतलब है कि रात 9 बजे के आस पास नीलम गेस्ट हाउस के रूम नंबर 216 में जब वेटर किसी काम से गया तो रूम के अंदर का नजारा देख दंग रह गया। यहां देखा कि लड़की की हत्या कर लड़के ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा था जब इस वारदात की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस घटना स्थल ने पर पहुंचकर जांच शुरू किया तो पाया कि मृतक लड़के का नाम अरुण गुप्ता है। जोकि उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है और युवती का नाम प्रतिभा प्रसाद है, जो मुंबई के घाटकोपर की रहने वाली है। कल्याण की महात्मा फुले पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की जांच कर रही है। वही प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने युवती की हत्या कर अपने आप को खत्म करने की आशंका पुलिस ने जताया है। सवाल यह भी उठ रहा है कि इस गेस्ट हाउस में वर्षों से ‘चद्दर बदलो’ व्यवसाय चल रहा है लेकिन स्थानीय पुलिस मौन है।


