स्कूल के सामने हुई ऐसी घटना…

प्रमोद कुमार

नवी मुंबई : पनवेल के कामोठे के सेक्टर 6 के रयत स्कूल संस्थान के सामने कल शाम को एक बड़ी कार दुर्घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गयी और 5 लोग जख्मी हो गए। घटना रविवार शाम को हुई। स्कोडा कार ने बाइक और सड़क पर पैदल चल रहे लोगों को टक्कर मार दी जिससे 7 लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हे कामोठे के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां पर 2 लोगों की मौत हो गए और बाकी घायलों का उपचार किया जा रहा है। मरने वालों में एक बच्चा है। कार चालक फरार है। कामोठे पुलिस ने अनजान चालक के खिलाफ गुन्हा दाखिल किया है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading