विपुल पांडेय..✒️लखनऊ –
धर्म-भक्ति एवम् आस्था में भी उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद का विधायक परिवार ‘बाहूबली’ साबित हो रहा है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि आस्थावान ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा द्वारा गत् दिनों सपरिवार सहस्त्रचंडी महायज्ञ एवम् महाप्रसाद भंडारा संपन्न हुआ। इस दौरान सुर्खियों में ‘गोल्ड चरण’ छाया हुआ था और दूर-दराज तक अटकलें लग रही थी कि इस ‘गोल्ड चरण’ को विधायक परिवार पूजा-अर्चना उपरांत शायद अपने निवास स्थान पर रखे। खैर…अटकलों बाजार भले अभी भी गर्म है लेकिन ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को पुष्टि प्राप्त खबरें प्राप्त हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि करीबन ४१ वर्षों पूर्व से माँ विंध्यवासिनी धाम मँइया के चरणागत साप्ताहिक निरंतर पूजा-अर्चना करने वर्तमान ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा पहुंचते रहें हैं, जिसकी गवाही मिर्जापुर स्थित विंध्यवासिनी धाम के एक बुजुर्ग पंडाश्री ने दिया। बुजुर्ग पंडाश्री ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क से बातचीत में खुलासा किया कि ‘विंध्यवासिनी माँ के धाम सैकड़ों ऐसे नेता-अभिनेता आते हैं, जिन्होंने आंतरिक रूप से मँइया के धाम बहुत कुछ समर्पित किया है लेकिन १९ जुलाई का दिन पुन: सुर्खियों में है क्योंकि यहां के पंडा समाज को निमंत्रण मिला है, जहां मँइया के धाम ज्ञानपुर विधायक परिवार द्वारा ‘गोल्ड चरण’ समर्पित किया जायेगा।’
माँ के साथ सपत्नी पहुंचेगें विष्णु.
विंध्यवासिनी धाम के बुजुर्ग पंडाश्री ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को बताया कि १९ जुलाई (शुक्रवार) अपनी माँ एमएलसी श्रीमती रामलली मिश्रा के साथ उनके बेटे विष्णु अपनी पत्नी रूपा मिश्रा के साथ ‘गोल्ड चरण’ मँइया चरणागत समर्पित करने आयेगें। इस दौरान माँ विंध्यवासिनी धाम को मुख्य रूप से पूजा-अर्चना एवम् महाप्रसाद भंडारा हेतु सजाने की व्यवस्था की जा रही है। हालांकि समय सहित अन्य जानकारी मीडिया को पंडा समाज द्वारा जारी नहीं की गई है।
सियासी गलियों में चर्चा केंद्र ‘गोल्ड चरण’..

मिर्जापुर-भदोही ही नहीं बल्कि लखनऊ की सियासी गलियों में भी विधायक सपूत विष्णु विजय मिश्रा के हाथों धार्मिक आस्था पथमय समर्पित होने वाले ‘गोल्ड चरण’ की चर्चा केंद्र में है। खैर..इस संदर्भ में विधायक विजय मिश्रा से भी जानकारी लेने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।
