भाजपाई खत – कुत्तों ने बढ़ाई है मुसीबत, आयुक्त इन्हें कैद करवाइये.!

प्रमोद कुमार..✒️

कल्याण- कंडोमपा क्षेत्र अंतर्गत कल्याण-शील रोड पर स्थित हाईप्रोफाइल आवासीय संकुल ‘पलावा सिटी’ परिसर में जहां लावारिस कुत्ते ‘मुसीबत’ बन चुके हैं, वहीं उन्हें कैद करवाने की मांग वाले भाजपाई खत ने कंडोमपा अधिकारीयों की फजीहत बढ़ा दी है।
गौरतलब है कि स्थानीय रहिवासी वल्लभाकांत पांडेय एवं सतीश सिंह ने कंडोमपा आयुक्त, उपमहापौर एवं मनपा वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी के साथ ही प्रभाग क्षेत्र अधिकारी को एक पत्र 18 जून को लिखा था, जिसमें लावारिस कुत्तों की मुसीबत से मुक्ति दिलवाने की मांग पर बल दिया है। बताया जा रहा है कि कंडोमपा अधिकारियों द्वारा अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है। कासा रियो पलावा के भाजपा अध्यक्ष एवं कासा रियो गोल्ड पलावा सिटी के रहिवासी सतीश सिंह एवं स्थानीय रहिवासी वल्लभकांत पांडेय ने ‘सशक्त समाज’ न्यूज नेटवर्क को बताया कि ‘इस परिसर में लावारिस कुत्तों के आतंक से नागरिक परेशान है और इस संबंध में कंडोमपा आयुक्त गोविंद बोडके, उपमहापौर उपेक्षा भोईर, वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी के साथ ही ई प्रभागक्षेत्र अधिकारी रविन्द्र गायकवाड़ को 18 जून 2019 को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों से नागरिकों निजात दिलाने की गुहार लगाई थी, जिसे लेकर अन्य ऑन लाइन शिकायत में इस समस्या को शीघ्र हल करने की अपील की गई है। अभी तक कोई सुनवाई नही हुई है औऱ स्कूल विद्यार्थी,बच्चे एवं बुजुर्ग हर रोज आवारा कुत्तों के शिकार हो रहे है।’ इस बारे में ‘ई प्रभाग’ क्षेत्र अधिकारी रविन्द्र गायकवाड़ से बात करने पर उन्होंने कहा कियह काम हमारे अंडर नही है, वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी के अंडर में है’। जब कंडोमपा के वैद्यकीय आरोग्य अधिकारी डॉ. राजू लवंगारे से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि ‘पलावा परिसर में लावारिस-आवारा कुत्तों की हमेशा शिकायत रहती है उक्त परिसर में चिकन-मटन की दुकानें अधिक है। इसलिए आवारा कुत्तों की संख्या अधिक है, हम कुत्तों को पकड़ते हैं मगर कुछ पशु प्रेमी एनजीओ के लोग भी आड़े आते है, हम क्या कर सकते है।’

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading