कोशिश फाॅर डेफ – आखिरकार १००% रिजल्ट, ३६ वर्षों की अलख ज्योति.!

मुंबई –

शिक्षा कार्य क्षेत्र में पश्चिमी उपनगर के मलाड को एक स्कूल ने इन दिनों गौरवान्वित कर दिया है। यहां का रिजल्ट एसएससी (दहावी) में १००% रहा। यह स्कूल भले ही छोटा है लेकिन सैकड़ों परिवार की खुशियों का केंद्र है।
गौरतलब है कि मलाड में ‘ई एन टी चैरिटेबल ट्रस्ट’ द्वारा ‘कोशिश स्कूल फाॅर डैफ’ ने हाल ही में सेवा के 36 साल पूरे किए हैं। जहां स्कूल में व्यवसायिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है, वहीं मुकबघिरों में सुनने वाली हाईटेकनिक यंत्र मुफ्त दिए जाते है। खैर…इस स्कूल के बारे में जो भी जानते हैं वो यहां की सुविधाओं का गुणगान करते नहीं थकते हैं। ऐसे में वर्तमान संचालक स्कूल डॉ. अजय कोठारी की कर्मठता अन्य संस्थानों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही महिमामंडित होना लाजिमी है क्योंकि ३६ वर्षों का ऐ कारवां अब तक हजारों दिव्यांग (मुकबाघिर) परिवार को खुशियां दे चुका हैं। खैर…हृदयतल इस सेवा से जुड़ी टीम यहां क्रेडिट लेने के बजाय दूजे को क्रेडिट देने से अत्याधिक परिचायक बन जाती है। संचालक कहते हैं कि अध्यापकों की मेहनतकश भूमिका सहयोग से रिजल्ट १०० प्रतिशत है, 3 छात्र डिस्टिगेशन में उत्तीर्ण हुए हैं। इससे इस स्कूल की मान्यता और प्रगाढ़ हुई है। अभिभावकों का झुकाव भी बढ़ता दिखाई दे रहा है। ‘कोशिश स्कूल फाॅर डैफ’ की तरफ डॉ अजय कोठारी ने सभी बच्चो अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। ज्यादा जानकारी के लिए संपर्क करे 022-28446448 या ईमेल के जरिये जानकारी प्राप्त कर सकते हैं या गूगल पर भी सर्च कर सकते हैं http://www.koshish_deafinst.org पर प्राप्त की जा सकती है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading