
मुंबई (सं.भा.)। लोकसभा चुनाव के चलते लागू आचार सहिंता पर भ्रष्टाचार की सहिंता भारी पड़ी। चुनावी तैयारियों के नाम पर मनपा और पुलिस अधिाकरियों की ड्यूटी लगी होने की आड मे सरकारी जमीनों पर भू-माफियाओंने जम कर अवैध निर्माण किया। बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस मनपा अधिकारी तथा लोकल नेताओं की मिली भगत से मनपा अधिकारियों ने चुनावी आचार सहिंता के दरमियान करोड़ों रुपए की चांदी काटी। मजे की बात तो यह है कि कई जागरुक संगठनों और दक्ष नागरिकों की शिकायतों के बावजूद भी मनपा का अतिक्रमण उन्मूलन विभाग कानो मे तेल डाले पड़ा है।
अवैध निर्माण के लिए बदनाम हो चुके मनपा के आर-साऊथ और पी – नार्थ विभाग की कई एकड़ कलेक्टर की जमीन पर दर्जनों चालों में सैकड़ों रुम बना लिए गये हैं। इसका शिकार गरीब और भोली -भाली जनता होने वाली है। जो इन चाल माफियाओंके दलालों के चक्कर मे फंस कर मेहनत की गाढी कमाई फंसाने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि मनपा आर – साऊथ के अन्तरगत कांदिवली पश्चिम के चारकोप गांव के पास डिंगेश्वर मंदिर के पास लक्ष्मी नगर से सटा हुआ कलेक्टर की जमीन, सीआरजेड और कोरा केंद्र की आरक्षित जमीन पर कई दर्जन चालों में सौ से अधिक रुम बना लिए गये है। सूत्रों के अनुसार मनपा अभियन्ता रुपनार ने नेताओं और पुलिस से मिली भगत करके सारी सेटिंग कराई है। इसी तरह से वार्ड क्रमांक ३१ के अन्तरगत गली नं. ९ के पीछे स्थित म्हाड़ा और दिनशा ट्रस्ट की खाली पड़ी जमाrन पर नगरसेवक के इशारे पर उसके खास लोग कई आवासीय और व्यवसायिक गालो का निर्माण कर रहे हैं। इसी तरह ९० फीट रोड स्थित आजम मनिहार द्वारा ग्राउंड प्लस वन का निर्माण किया गया जिसे मनपा ने तोड़ दिया था लेकिन सेटिंग करके फिर से बना लिया गया। बताते है कि मनिहार और उसके लोग शिकायत करने वालों को धमकाते रहते है। लेकिन अन्याय के खिलाफ लड़ने वाले लोग पीछे नहीं हट रहे है । समय समय पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गैर कानूनी कार्यो की जानकारी प्रशासन को देते रहते हैं।


