बोरीवली पूर्व के बारों में बहार देर रात तक रहते है गुलजार

मुंबई (सं.भा.)। सरकार और प्रशासन द्वारा बीयर बारों में होने वाली गैर कानूनी गतविधियों को रोकने के सारे उपाय धरे के धरे रह गये है। स्थानीय पुलिस कि मिली भगत से बार मालिकों ने सारे कानूनो को ताक पर रख दिया हैं। उत्तर मुंबई के बोरीवली पूर्व में इन दिनों मे बड़ी संख्या में बार चलाये जा रहे है। जिसमें कास्तूरबा रोड पुलिस की मिली भगत से देर रात तक गाना बजाना और नाचना होता रहता हैं।

कुछ साल पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी सरकार ने डांस बारों पर नकेल कसते हुए इस पर पाबंदी लगा दी थी। सरकार का मानना था कि इसकी आड़ मे यहां आसमाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है और अपराधों को अंजाम दिया जाता है। मामले को लेकर बार मालिकों के संगठन ने उच्चतम न्यायलय तक लंबी लडाई लड़ी तो अदालत ने कुछ सर्त के साथ इसमें ढील दे दी। जिसके आड में बार वालों ने स्थानीय पुलिस से मिलकर फिर से डांस शुरु कर दिया। इस मामले में सरकार ने घोषणा की थी कि जिन पुलिस स्टेशनों की हद में अवैध बारों का मामला सामने आयेगा। उसके वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर जिम्मेदार मानते हुए गाज गिरेगी। इसी के तहत एन्टी नारकोटिक सेल के पुलिस उपायुक्त शिवदीप लान्डे ने गत दिनों ग्रांट रोड परिसर के बार में छापा मारने के बाद सीनियर को संस्पेड कर दिया गया था। जबकि सीनियर गोकुल सिंह पाटिल ने अपने बचाव में कहा था कि लोकल पैट्रोलिंग बीट मार्शल करते है यह उनकी जिम्मेदारी होती है। लेकिन मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय बरवे इससे सहमत नहीं हुए उन्होंने पाटील को सस्पेड कर दिया। इस घटना के बाद से सभी सीनियरों अपने एरिया के बारों में अपना एक हवलदार बिठाना शुरु कर दिया। अब चर्चा इस बात कि है कि बोरीवली पूर्व के चारवाक, पार्कसाइट, क्लब ९, सुरसंगीत, अभिषेक आदि बारों में होने वाले डांस पर कैसे रोक लगेगी। क्या यहां डीसीपी सक्वाड रेड मारेगा। बोरीवली पूर्व में कस्तूरबा रोड पुलिस स्टेशन की कार्य प्राणाली वरिष्ठ अधिकारियों की रडार पर है। इसलिए यहां भी अगले कुछ दिनों में कार्यवाई की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। बताते है कि इन बारों के पीछे राजनेताओंका आशीर्वाद होने से स्थानीय पुलिस भी कतराती है।

सूत्र बताते है कि स्टेशन से नजदीक होने के कारण चारवाक बार में सफेद पोस नेता और अपराधिक किस्म के लोग मौज मस्ती करने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading