भदोही की सियासत में ज्ञानपुर विधान सभा क्षेत्र की जनता के वारिसदार डा. अजय शुक्ला मुंबई पहूंचे हैं. ऐसे में उन्होंने सर्वप्रथम मुंबई प्रवेशद्वार टिटिवाला के गणपति बप्पा दरबार में मत्था टेका।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के ज्ञानपुर विधान सीट पर कोई प्रबल दावेदार रहा है, तो वह हैं…पुर्वांचल के सबसे चर्चित छात्र नेता डा. अजय शुक्ला, जोकि राजनैतिक क्षेत्र में पूर्व ‘जिला पंचायत सदस्य’ भी रहें. भाजपा पार्टी के कट्टर कार्यकर्ता व युवा नेता बतौर जहां भदोही जनपद में पहचान मिली है. वहीं ज्ञानपुर विधान सभा सीट पर दावेदारी का खामियाजा भी जमकर भुगत चुके हैं. भदोही जिला की सियासत में यदि बाहूबली विजय मिश्रा के खिलाफ कोई राजनैतिक युद्ध निरंतर खुलेआम किया, तो वह सिर्फ डा. अजय शुक्ला कहलाया. अजय शुक्ला भदोही जिले का वह युवा नेता निकला, जिसने राष्ट्रीय सियासत की विरासत में अपनी पैठ जमाया. कई राज्यों की भाजपा गठबंधन ही नहीं बल्कि अन्य पार्टियों की सरकार में भी दिग्गज नेताओं का यदि दूलार कोई हांसिल कर पाया है, तो उसे ही डा. अजय शुक्ला के नाम जाता है. खैर…डा. अजय शुक्ला मुंबई प्रवास पर हैं और यहां आगे कई भव्य व दिव्य मंदिरों में दर्शन करेगें लेकिन भदोही या यूपी सरकार का पता नहीं. यहां डा. अजय शुक्ला महाराष्ट्र सरकार के प्रोटोकॉल सुरक्षा सुविधा के कवच में नजर आ रहे हैं।



