भदोही मुख्यालय में पहला ‘बलिदान स्मारक’, जानिए इन शहीदों की भूमिका…

शहीद सीमैन रमाशंकर दीक्षित और शहीद नायक रविशंकर त्रिपाठी की स्मृति में सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में बने नवर्निमित ‘बलिदान स्मारक’ का सोमवार को अनावरण किया गया. सेना के कर्नल एम पी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी और डीएम विशाल सिंह ने स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया।

शहीद सैनिकों की याद में निर्मित “बलिदान स्मारक” अनावरण संपन्न हुआ. इस दौरान वाराणसी और प्रयागराज से आए सैनिकों ने शहीदों को सलामी दी. शहीद रमाशंकर दीक्षित और शहीद रविशंकर तिवारी के परिजन स्मारक अनावरण समारोह में जहां शामिल हुए, वहीं जनपद के पूर्व सैनिकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई. वक्ताओं ने कहा कि शहीदों की शहादत के कारण आज हम खुले में सांस ले पा रहे हैं. कर्नल विनोद गुप्ता ने आईएनएस खुकरी के 1971 के योगदान की जानकारी दी. उन्होंने जल, थल और वायु सेना में शहीद होने वाले जिले के जवानों के बलिदान पर प्रकाश डाला और कहा कि सीमैन रमाशंकर दीक्षित और नायक रविशंकर त्रिपाठी ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया।

सीमैन रमाशंकर दीक्षित की पत्नी ऊषा देवी और रविशंकर त्रिपाठी की पत्नी सुषमा देवी को सैन्य पुष्पमाला से सम्मानित किया गया. अधिकारियों ने कहा कि सेना हेडक्वॉटर और जिला स्तर पर प्रशासन सभी वीर नारियों और सैन्य परिवार की सहायता करेगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा ज्ञानपुर मुख्यालय स्थित यह स्मारक जनपद का पहला सैन्य स्मारक है. वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरुद्ध तिवारी ने शहीद सैनिकों के परिजनों को पुज्यनीय बताते हुए कहा कि वीर नारी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं. कर्नल एम पी सिंह ने कहा कि स्मारक नवयुवकों को भारतीय सेना में शामिल होने को प्रेरित करेगा. वही पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ ने ‘बलिदान स्मारक’ को देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने हेतु जज्बाश्रोत बताया।

जिलाधिकारी भदोही विशाल सिंह, वाराणसी स्टेशन हेडक्वार्टर कर्नल एम पी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुरूद्भ तिवारी, अवकाश प्राप्त कर्नल विनोद गुप्ता, पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’, भोले त्रिपाठी सहित उपस्थित लोगों ने शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading