सशक्त समाज न्यूज़….✍️
भदोही जनपद के सरकारी अस्पतालों की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सिस्टम को लेकर भदोही जिलाधिकारी ने भी बड़ा कदम उठाया है. मां भारती की रक्षा से लौटे देशवीरों यांनी पूर्व सैनिकों को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है. अब सरकारी अस्पतालों पर पूर्व सैनिक तैनात होगें।
स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के आदेश 30 जुलाई 2024 के अनुपालन में भदोही जनपद के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था में पूर्व सैनिकों की तैनाती के क्रम में आज भदोही जिलाधिकारी विशाल सिंह सुरक्षा देने वाले पूर्व सैनिकों से भेंट किए, जहां आवश्यक दिशानिर्देश देकर शुभकामनाएं दी।
पूर्व सैनिकों के साथ बातचीत में जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों के सुरक्षा सिस्टम में आने से अस्पतालों में सुरक्षा मजबूत होगी. किसी भी अवांछित तत्वों से समस्या होने पर पूर्व सैनिक सीधे सम्बंधित थाना प्रभारी एवं उपजिलाधिकारी से दूरभाष पर सम्पर्क करें. उन्होंने आगे कहा कि समस्या समाधान न होने पर ‘पूर्व सैनिक’ सीधे हमसे सम्पर्क कर सकते हैं. इस अवसर पर पूर्व सैनिक विनय त्रिपाठी सेनानी, सीएमओ सन्तोष चक, जिलाधिकारी ओएसडी जगदीश एवं जनपद भदोही की अस्पतालों में सुरक्षा देने वाले 44 पूर्व सैनिक उपस्थित रहें।



