सशक्त समाज न्यूज…✍️
♦️प्रभारी निरीक्षक ऊंज द्वारा ग्राम रघुरामपुर में जन चौपाल लगाकर महिलाओं और बच्चियों को किया गया जागरुक
♦️समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन करके, महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण
♦️महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित करके किया जा रहा सशक्त
कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत डा. मीनाक्षी कात्यायन (पुलिस अधीक्षक भदोही) के निर्देशन में 15.10.2024 को प्रभारी निरीक्षक ऊंज रमाकांत यादव द्वारा एण्टीरोमियो टीम के साथ थाना ऊंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुरामपुर में जन चौपाल लगाया गया, जहां महिलाओं और बच्चियों को एकत्रित कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा समस्याओं के समाधान हेतु उपाय और आश्वासन देते हुए पुलिस द्वारा जारी किए किए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों…जैसे वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, पुलिस सहायता नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, माननीय मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई ।
चौपाल के नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु महिलाओं और बच्चियों को जागरूक किया गया. अधिक जानकारी के लिए शासन द्वारा निर्गत किए गए पेंपलेट को भी वितरित कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया. इसी के साथ महिलाओं द्वारा बताई गई कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण भी किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों/कस्बों/स्कूलों/कॉलेजों/मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।



