भदोही में चमका कैयरमऊ – विपुल ने किया, यह गौरान्वित काम…

औराई क्षेत्र के कैयरमऊ राजापुर गांव निवासी विपुल कन्नौजिया ने नीट की परीक्षा को क्वालिफाई करके अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन किया, जिसे लेकर क्षेत्रीय मानिंद लोगों की जोरदार बधाई मिल रही है।

मालूम हो कि विपुल कन्नौजिया के पिता रमेश कन्नौजिया सूरत में कपड़ा धुलाई-प्रेस का लांड्री चलाते हुए काम करते है. विपुल भी अपने पिता के कार्यों में ऊधर हाथ बंटाता रहा है और इधर नीट की तैयारी भी कर रहा था. इस वर्ष विपुल ने 675 अंक प्राप्त कर आलइंडिया रैंक में 11496 स्थान प्राप्त किया है, वहीं एससी कटैगरी में 237वां रैंक प्राप्त किया है. विपुल की माताजी नहीं हैं. फिलहाल भतीजे की सफलता पर कैयरमऊ के पूर्व ग्राम प्रधान श्याम सुन्दर कन्नौजिया ने खुशी जाहिर किया और कहा कि बेटे ने परिवार ही नहीं बल्कि गांव-क्षेत्र का ना रोशन किया है, यह बड़े गर्व की बात है. विपूल की इस सफलता की जानकारी होते ही रिश्तेदारों और परिचितों में खुशी का माहौल है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading