Headlines

९ मई – हेलिकॉप्टर से उतरेंगे उप मुख्यमंत्री, भदोही एसपी ने किया निरीक्षण…

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सत्ताधारी भाजपा के मंत्रियों ने भी उड़ान भरना शुरू दिया है, जिस क्रम में भदोही जनपद में अब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन की खबर है।

भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक-09.05.2023 को केशव प्रसाद मौर्य (उप मुख्यमंत्री उ0प्र0) के जनपद आगमन/सभा कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड व पार्किंगस्थल आदि का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया है। जगजाहिर है कि चुनावी माहौल में भदोही शासन-प्रशासन ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है, ताकि नगर निकाय चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न कराया जा सके।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading