भदोही जनपद के ज्ञानपुर क्षेत्र में जहां एक ओर जोरदार कार्रवाई से मादक पदार्थ (गांजा) के विक्रेताओं की कमर टूट रही है, वहीं दूसरी ओर गजेड़ियों की अपनी अलग ही पीड़ा व चर्चा है. दो विक्रेताओं के पर एक साथ हुए एक्शन से एक गजेड़ी गुट गजब चर्चारत था कि ‘कईसे सुलगी चिलम…माॅल होई ग जब्त..’रामराज’ अऊर ‘सुरजा’ को ले गई पुलिस.!!’
भदोही जनपद पुलिस (सोशल मीडिया सेल) के मुताबिक आगामी नगर निकाय चुनाव-2023 को सकुशल, निष्पक्ष व पारदर्शी सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत डॉ. अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों व मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। उक्त के क्रम में दिनांक 07.05.2023 को सायं चेकिंग के दौरान थाना ज्ञानपुर की दो अलग-अलग पुलिस टीमों को दो अभियुक्तों रामराज राय पुत्र लालता राय (निवासी सम्हई भटानी थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही)को देवनाथपुर के पास से व अभियुक्त सूरज जायसवाल पुत्र भोलानाथ जायसवाल (निवासी असनांव बाजार थाना ज्ञानपुर जनपद भदोही)को जोरई नहर पुलिया के पास से दो अलग-अलग झोलों में डेढ़-डेढ़ किग्रा, कुल 03 किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध क्रमशः मुअसं-71/2023 व मुअसं-72/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच सहित आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम 1.उ. नि. श्यामजीत यादव, हे. कां. गुफरान खॉं, कां. विनोद पाण्डेय व कां. राजू कुमार (थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही) 2.उ. नि. वीरेंद्र नाथ यादव, हे. कां. धर्मेंद्र यादव, हे. कां. शम्भू यादव, कां. नंदलाल व म. कां. संदीपा यादव (थाना ज्ञानपुर, जनपद भदोही)