Headlines

योगीजी यहां चला किसानों की छाती पर शासनिक बुलडोजर, पीड़ितों का आंसू कौन पोछेगा.?

File Pict. Of UP CM YOGI ADITYANATH

👉उत्तर प्रदेश में हाई वे निर्माण, किसानो की ज़मीन पर ज़बरन क़ब्ज़ा कर रहा है प्रशासन 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां किसानों व गरीबों की सुशासन से मदद करना चाहता हैं, वहीं विकास कार्यों की आड़ में शासनिक-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर हिटलरशाही जारी है. कुछ ऐसा ही चौंकाने वाला मामला यूपी के प्रतापगढ़ से समक्ष आया है, जहां किसानों की जमीन पर बिना नोटिस वगैरह के बुलडोजर चल रहा है. ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि पीड़ितों द्वारा शिकायती पत्र, विडियो और आडियो जगजाहिर करके न्याय की मांग की जा रही है……. 
जमीन के कागजात…

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में हाई वे निर्माण हेतु किसानों की ज़मीन पर प्रशासन द्वारा ज़बरन क़ब्ज़ा किया जा रहा है. इस प्रकार का आरोप स्थानीय किसान राज बहादुर यादव ने लगाया है. राज बहादुर यादव ने बताया कि प्रतापगढ़ ज़िले के तहसील पट्टी (पी. डी. चौराहा) स्थित ग्राम पूरा से लखनऊ-वाराणसी हाई-वे बाईपास गुजर रहा है. गाटा नंबर 1124 द की 0.392 हेक्टेयर की पूरी जमीन हम चार भाइयों लालबहादुर यादव राजबहादुर यादव, विजयबहादुर यादव, श्यामबहादुर यादव किसान भाई की है. इस गांव से हाई वे बनाने के नाम पर किसानों के साथ प्रशासन मनमानी कर रहा है .किसानों को ज़मीन का मुआवज़ा दिए बग़ैर ही उनकी ज़मीन पर बल पूर्वक क़ब्ज़ा किया जा रहा है। 

पीड़ित का शिकायती पत्र…

राज बहादुर यादव ने यह भी कहा है कि उनकी ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने से पहले प्रशासन ने उन्हें किसी भी प्रकार की नोटिस नही दी और हाई वे निर्माण हेतु उनकी ज़मीन लेने से पहले उन्हें किसी भी प्रकार का मुआवज़ा तक नही दिया है। 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading