Headlines

एक्शन में भदोही एसपी – औराई पुलिस ने ४ गैंगेस्टर और १ पाक्सो एक्ट अभियुक्त को धर दबोचा..! पढ़िए अभियुक्तों का नाम…

भदोही एसपी डा. अनील कुमार निरंतर एक्शन में नजर आ रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप औराई पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता मिली. जहां महराजगंज से ४ गैंगेस्टर अभियुक्त और ०१ पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
 जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक के तरफ से वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया था. जिसके क्रम में औराई पुलिस ने सोमवार को उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर अधिनियम के तहत ४ अभियुक्तों को महराजगंज से प्रभारी निरीक्षक औराई सदानंद सिंह ने गिरफ्तार किया. गैंगेस्टर में गिरफ्तार अभियुक्तों में बबलू उपाध्याय, संतोष यादव, वाडक यादव निवासी जनपद भदोही और मुकेश पाल निवासी जनपद वाराणसी को गिरफ्तार किया गया. बबलू उपाध्याय और संतोष यादव के ऊपर दो-दो मुकदमा तथा मुकेश पाल और बाडक यादव के खिलाफ एक एक मुकदमा भदोही जनपद में दर्ज है. इसी के साथ पास्को एक्ट का वांछित जहरीले उर्फ अरूण सोनकर को औराई थाना में तैनात उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव ने महराजगंज से ही गिरफ्तार किया है. जहरीले सोनकर के ऊपर जनपद भदोही में दस मुकदमा है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading