यूपी में खपने आ रही थी बड़ी खेप, जानिए फिर क्या हुआ…बार्डर पर कड़ा पहरा.!!
👉पकड़े गए 350 किलो गांजे का बाजार मूल्य करीब 35 लाख
👉उड़ीसा से सस्ते दाम पर प्रदेश के कई जनपदों में होनी थी सप्लाई
👉पुलिस ने ट्रक और दो अभियुक्तों को भी दबोचा
👉तस्करी के लिए राष्ट्रीय राज्य मार्ग का हो रहा था इस्तेमाल
उड़ीसा से लाकर उत्तर प्रदेश में गांजे की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग को भदोही जनपद पुलिस ने दबोच लिया, जिसे नेशनल हाइवे से हो रहे मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में भदोही पुलिस की बड़ी कार्रवाई कही जा रही है. पुलिस ने करीब 35 लाख रुपये कीमत के 350 किलो ग्राम गांजे की बड़ी खेप बरामद की है. इसके साथ ही दो अभियुक्तों को भी ट्रक समेत दबोच लिया है। भदोही जनपद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब 10.40 बजे हो रहे थे. इसी दौरान क्राइम ब्रांच व थाना ऊँज की टीम को मादक पदार्थो की तस्करी के सम्बंध में सटीक सूचना मिली। इस पर टीम ने घेराबंदी करके नेशनल हाइवे वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर नवधन (थाना क्षेत्र ऊँज के पास) से एक 10 चक्का ट्रक में 350 किग्रा गांजा कीमती (लगभग 35 लाख रूपया) के साथ 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में खुले राज- पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्त पवन कुमार यादव ने बताया कि ‘हमलोगो का गांजा तस्तकरी का एक गैंग है. मैं प्रवेन्द्र उपरोक्त, शनि यादव निवासी गणेश बिहार कालोनी, औरगांबाद, जिला मथुरा तथा कपिल चौधरी उर्फ विष्णु चौधरी उर्फ केपी भाई निवासी सेक्टर न0 16 सिकन्दरा मिलकर ब्रम्हपुर (उड़ीसा) से सस्ते दामों पर लेकर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों क्रमशः आगरा, गाजियाबाद, नोएडा एवं दिल्ली में महगें दामों पर बेचने का काम करते हैं. गांजा बेचने के पश्चात जो पैसा मिलता है, उसे आपस में हिस्सेदारी के अनुसार बांट लेते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त – 1- पवन कुमार यादव पुत्र राधेश्याम निवासी मकान नं0 43/34 अकबर टोम थाना सिकन्दरा जनपद आगरा उप्र 2- प्रवेन्द्र सिंह पुत्र सुखबीर सिंह निवासी नवापुरा ,थाना सादाबाद, जिला हाथरस ,उ0प्र0
यह अभियुक्त हैं वांछित….
1-शनि यादव पुत्र राधेश्याम निवासी गणेश बिहार कालोनी औरगांबाद जिला मथुरा,उ0प्र0
2-कपिल चौधरी उर्फ विष्णु चौधरी उर्फ के0पी0भाई निवासी सेक्टर न0 16 सिकन्दरा ,उ0प्र0
गिरफ्तारी का स्थान –राष्ट्रीय राजमार्ग वहद ग्राम नवधन , दिनांक – 15.10.21 समय- रात्रि 10.40 बजे
यह हुई बरामदगी – बोरी मे करीब – 350 किलो ग्राम नाजायज गांजा ( कीमती लगभग 35 लाख रूपये)
2- 01 अदद 10 चक्का ट्रक न0 RJ 11 GA 6189 ( कीमत लगभग 15 लाख रूपये)
3-01 अदद मोबाइल
4- 1700 रूपया नगद
कुल बरामदगी की कीमत लगभग-50 लाख रूपये,
टीम को मिलेगा 25 हजार का इनाम….
350 किलो ग्राम गांजा बरामद करने वाली और 2 अभियुक्तों को दबोचने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार द्वारा प्रशस्ति पत्र व 25 हजार के इनाम की घोषणा की गई है।
टीम में शामिल रहने वालों में….1- विनोद दूबे (प्रभारी स्वाट टीम क्राइम ब्रांच), का. सर्वेश राय, का. नागेन्द्र यादव, का.दीपक यादव, का.नीरज यादव, का. सुनील कन्नौजिया, मु. आ. चालक सुभाष सिंह
2- नि0 बृजेश कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस, का. तुफैल अहमद, का. नरेन्द्र सिंह


