भाजपा से जुड़े पूर्व सैनिक, बुलंद किए राष्ट्रवाद का नारा…चुनावी टिकट मिलेगा या नहीं.?

यूपी में चुनावी संग्राम की रणभेरी बजने वाली है. ऐसे में सभी पार्टियां अपना-अपना जनाधार बढ़ा रही हैं. भाजपा से इन दिनों सैनिक जुड़ने लगें हैं, जो राष्ट्रवाद का नारा बुलंद कर रहे हैं. फिलहाल चुनावी टिकट मिलेगा या नहीं यह भविष्य के गर्भ में है।
गौरतलब है कि भाजपा के ‘पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ’ काशी प्रान्त की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश संयोजक कर्नल राजीव रावत की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, जिसमें राष्ट्र की सेवा में अपना अमूल्य योगदान प्रदान करने वाले सैनिकों को समाज सेवा से जोड़ने और नागरिकों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करतें हुए राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया गया. उपरोक्त बैठक में विधायक (पिंडरा) अवधेश सिंह, वाराणसी महानगर प्रभारी संतोष सिंह पटेल (महामंत्री भाजपा कांशी प्रान्त), प्रदेश सह संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ विरेन्द्र सिंह,अवध प्रान्त संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ शीतेश सिंह, काशी प्रान्त संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ धर्मराज तिवारी, संयोजक वाराणसी गुलाब तिवारी, सह संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ भदोही से उपस्थित रहें. अब बात चाहे जो हो लेकिन ‘पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ’ से जुड़े कुछ पूर्व सैनिक भी भ्रष्टाचार व भय मुक्त समाज निर्माण हेतु अपने क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने की इच्छा रखते हैं. चुनावी टिकट मिलेगा या नहीं..यह तो भविष्य के गर्भ में है. यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि राष्ट्रवाद का नारा बुलंद करने वाले पूर्व सैनिकों को चुनावी सियासत में कितनी हिस्सेदारी मिल पाती है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading