शोभन योग का शुभ संयोग – भद्रा नहीं है, जानिए कितने बजे तक बांधे राखी….

रक्षाबंधन पर आज धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ संयोग बन रहा है. शोभन योग से शुभता में वृद्धि होगी. आचार्यगण बताते हैं कि पूर्णिमा तिथि का मान शाम 5:31 बजे तक एवं धनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 7:38 बजे तक है. चंद्रमा कुंभ राशि में होंगे।
रक्षाबंधन का पावन पर्व इस साल 22 अगस्त, रविवार को मनाया जा रहा है। इस पावन दिन बहन भाई को राखी बांधती है और भाई बहन को उपहार देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुभ मुहूर्त में राखी बांधन का बहुत अधिक महत्व होता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार भद्रा के समय राखी नहीं बांधनी चाहिए। राखी के दिन भद्रा का खासा ध्यान रखा जाता है। लेकिन इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इस साल बहनें दिनभर भाईयों के हाथ में राखी बांध सकती हैं।
राखी बांधने का शुभ समय सुबह 6:15 बजे से जारी है और शाम 5:31 बजे के बीच कभी भी राखी बांधी जा सकती है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading