Headlines

जनता की अपेक्षा है..इस बार ‘दोगुनी स्पीड’ से ‘तेज’ चले ‘विकास की ट्रेन’.!!

औराई ब्लाक के नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने मंगलवार की पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ के बाद ब्लाक सभागार में सभी बीडीसी सदस्यों के साथ बैठक किया। और सभी से अपने अपने क्षेत्र की मुख्य विकास कार्य की योजना बनाकर देने की बात कही। जिससे विकास कार्य को शीघ्र प्रारंभ किया जा सके।
ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि जितनी तेजी से विकास की ट्रेन पिछली बार चलाये थे जनता की अपेक्षा इस बार उससे भी दोगुनी तेज चलाने की है। इसमें मै खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। कहा कि ब्लाक के सभी कर्मचारियों का सहयोग हमेशा रहा है और ऐसे ही इस बार भी सहयोग बना रहे। क्षेत्र की जनता और क्षेत्र पंचायत सदस्यों का पूरा सहयोग मिला। और जो भी पिछले बार कार्य रह गया था उसे भी इस बार पूरा किया जायेगा। क्षेत्र में कुछ नाली और जल निकासी की समस्या है जिसे भी शीघ्र पूरा किया जायेगा। कहा कि लोगो का जनादेश रहा और लगातार दूसरी बार क्षेत्र का सेवा करने का मौका मिला। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करे। उनके साथ मै हमेशा खडा हूं। किसी को कही भी विकास कार्य के लिए कोई कमी नही होगी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading