टुन्न की धुन, नेताजी सुन्न.! जानिए यह विशेष कारण..यहां कई सफेदपोश ‘चेहरों’ के ‘रंग’ उड़े हुए हैं.!!

???????? ?????? support by Google ???????? ?????? support by Google
बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों से लगातार शराब तस्करी और दारू की बिक्री की घटनाएं सामने आती रहती हैं। ताजा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से सामने आया है। नालंदा पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक हाईप्रोफाइल महिला को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि नशे में टुन्न इस महिला ने जो धुन छेड़ी है उससे बिहार की राजनीति में भीतर ही भीतर भूचाल आया हुआ है। तकरीबन हर शो-शाइन करनेवाले नेताओं के दिमाग सुन्न पड़ गए हैं। गिरफ्तार महिला बड़े-बड़े नेताओं के साथ शारीरिक संबंध होने की बात कही है। घटना जिले के बिहार थाना इलाके की है। अंबेर चौक से शराब के नशे में धुत एक हाईप्रोफाइल महिला ने बिहारशरीफ के एक चर्चित शख्स राकेश के साथ संबंध होने की बात कह रही है। महिला का कहना है कि उसे बड़े-बड़े नेताओं के पास शारीरिक संबंध बनाने के लिए भेजा जाता है। इलाके में उसकी तूती बोलती है। एक समय ऐसा था कि जब वह राकेश के साथ थी तो कोई उसे नजर उठाकर भी नहीं देखता था। लेकिन आज उसे कोई भी लड़का शराब पिला देता है, गुटखा खिला देता है। मूल रूप से पटना की रहने वाली इस महिला के किन-किन लोगों के साथ संबंध हैं इसकी जांच चल रही है। यह महिला पिछले साल भी श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से शराब के नशे में गिरफ्तार की गई थी। इस महिला की गिरफ्तारी के बाद से बिहार में कई सफेदपोश चेहरों के रंग उड़े हुए हैं।
(अजय भट्टाचार्य – लेखक व रिष्ठ पत्रकार हैं और देश की कई प्रतिष्ठित पत्र-पत्रिकाओं में इनके स्तंभ प्रकाशित होते हैं।)

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading