छात्र नेता ‘आशीष’ अब, जौनपुर ‘शहर’ अध्यक्ष, करेगें ‘दीन-दुखियों’ की सेवा.!!

सर्वसमाज की संस्था ‘श्री वासुदेव फाउंडेशन’ जो बहुत कम समय में 10 राज्यों तक अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है, जिसके बाद एक से बढ़कर एक चुनिंदा कड़ी बढ़ती जा रही है. इसी कड़ी में जौनपुर शहर अध्यक्ष बतौर छात्र नेता आशीष यादव की नियुक्ति हुई है, जो फाऊंडेशन के बैनर तले दीन-दुखियों की सेवा करेगें।
‘श्री वासुदेव फाउंडेशन’ ने ‘सशक्त समाज न्यूज’ को भेजी हुई प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि समाजसेवा क्षेत्र में बढ़ते कारवां को देखते हुए संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद पार्थ सारथी के आशीर्वाद तथा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक यादव की प्रेरणा से व जिला अध्यक्ष जौनपुर महेंद्र यादव के नेतृत्व में छात्र नेता आशीष यादव को शहर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय प्रभारी यमुना प्रसाद,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलाब, महाराष्ट प्रदेश अध्यक्ष उमेश वर्मा, गोवा प्रदेश अध्यक्ष मंतेश कारीगरी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती मालिनी सरीन, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नेहा बजाज, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह तथा समस्त केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारणी सदस्य, जिला तथा प्रखंड के पदाधिकारियों ने आशीष के उज्ज्वल भविष्य हेतु कामना व्यक्त की है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading