हाय रे पंचायत चुनाव – बोला ‘गोली’ मार दूं, फिर मार दिया गोली, पढ़िए रोंगटे खड़े करने वाली घटना…

यूपी के कुशीनगर जिले में पंचायत चुनाव की रंजिश का ऐसा खूनी खेल खेला गया कि देखने और सुनने वालों के रोंगटे खड़े हो गए। एक कपड़ा व्यवसायी को बदमाश ने गोली मारकर आंत निकालकर खुद ही गाड़ी में बैठाकर ५ घंटे तक लाश को शहर में घुमाता रहा। बाद में जब परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने उस तक पहुंचने का प्रयास किया। बीच में वह परिजनों को अपनी लोकेशन भी बताता रहा लेकिन अंत में वह घायल को तुर्क पट्‌टी के पास छोड़कर भाग गए। वहां से परिजन उसे लेकर स्थानीय अस्पताल में पहुंचे। जानकारी के अनुसार रामगढ़ताल इलाके के शाही ग्लोबल में घायल का इलाज चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रह रहे हैं। घायल के भाई ने इस मामले में पुलिस को एक आरोपित के खिलाफ नामजद शिकायत दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समर्थन कर रहे थे सत्यपाल – कुशीनगर के छहूं गांव निवासी सत्यपाल सिंह कपड़ा व्यापारी हैं। उनके भाई दीपक सिंह के मुताबिक पंचायत चुनाव से ही सत्यपाल वहां के जिला पंचायत सदस्य अमरेश यादव का समर्थन कर रहे हैं। अमरेश की पत्नी पहले गांव से प्रधान चुनी गई, इसके बाद अमरेश भी जिप सदस्य निर्वाचित हो गए। आरोप है कि इससे सत्यपाल और अमरेश के काफी करीब आ गए जो बात अमरेश के भाई गुड्डू यादव को नागवार लगी।
बोला गोली मार दूं और फिर मार दी गोली
जानकारी के अनुसार शाम सत्यपाल गांव के ही बागीचे में कुछ लोगों के साथ बैठे थे, तभी गुड्डू वहां आ गया। आरोप है कि दोनों में चुनाव को लेकर बहस शुरू हुई, इस पर गुड्डू ने सत्यपाल को गोली मारने की धमकी दी। सत्यपाल को लगा वह मजाक कर रहा है। तभी गुड्डू ने अवैध पिस्टल से सत्यपाल को गोली मार दी। इसके बाद गुड्डू खुद उसे कार में बैठाकर अस्पताल के लिए निकल पड़ा। दीपक सिंह का आरोप है कि वह अस्पताल ले जाने के बाद उसे ५ घंटे गाड़ी में घुमाता रहा।
छाती फाड़ पेट तक पहुंची गोली, हालत गंभीर
बता दें कि इसकी सूचना परिजनों को मिलने पर पहुंचे तो गुड्डू वहां से भाग निकला। गंभीर हालत में सत्यपाल का इलाज शहर के शाही ग्लोबल अस्तपाल में चल रहा है। अस्पताल के संचालक डॉ. शिव शंकर शाही ने बताया कि गोली छाती को फाड़ते हुए पेट तक चली गई है, जिसका आपरेशन किया जा रहा है। फिलहाल सत्यपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। रामगढ़ताल के इंस्पेक्टर जेएन सिंह ने बताया कि सूचना पर पहुंचकर जानकारी ली गई है। घटना कुशीनगर इलाके की है इसलिए केस वहीं दर्ज होगा। अगर कोई यहां शिकायत करता है तो कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading