Headlines

मुंबई से भदोही पहुंची पुलिस – फिर ‘फरार’ हो गए.. इस विधायक के करीबी रिश्तेदार व भतिजे.!!

महाराष्ट्र की पुलिस भले ही भदोही जनपद लगातार धमक रही है लेकिन बार-बार बैरग ही लौटना पड़ रहा है. कुछ ऐसा ही गुरूवार को फिर एक बार हुआ, जब बाहुबली विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी और भतीजे मनीष मिश्रा (ब्लाक प्रमुख) को घर छोड़ फरार होना पड़ा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र के कांदीवाली थाने की पुलिस भदोही जिले में दूसरी बार धमकी, जहां दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई स्थानों पर दबिश दी लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। जिससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। महाराष्ट्र के कल्याण इलाके की एक युवती ने कांदिवली थाने में गत आठ जनवरी 2021 को दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसने आरोप लगाया था कि ज्ञानपुर के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा और रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने कांदिवली के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी दिलाने के लिए 15 अगस्त 2019 को बुलाया था। वहां झांसा देकर दोनों ने दुष्कर्म किया। इसके कुछ दिन बाद एक होटल में बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक शोषण किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिसंबर 2020 तक कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया गया। करीब चार माह पूर्व उक्त प्रकरण में गिरफ्तारी के लिए पुलिस जिले में आई थी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। उस दौरान पुलिस नोटिस चस्पा कर वापस लौट गई। उक्त प्रकरण में हाजिर न होने पर पुलिस बृहस्पतिवार को जिले में फिर धमकी और गोपीगंज पुलिस का सहयोग लेकर धनापुर सहित कई ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने भी महाराष्ट्र पुलिस जिले में आने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading