भदोही के इस दिग्गज नेता ने, यहां कही कर्मठ बातें, जानिए…किसे लिया है गोद

भदोही जनपद ही नहीं बल्कि दूर-दराज तक अपने पुश्तैनी गांव की गरिमा बढ़ाने वाले एक दिग्गज नेता ने ‘स्वास्थ्य केंद्र’ को गोद लिया है, जिसकी चर्चा चहूंओर हो रही है और शीघ्र ही कायाकल्प की तैयारी भी चल रही है।
गौरतलब है कि भदोही जनपद के तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत अकोढ़ा गांव में भी ‘मातृ शिशु कल्याण उपकेन्द्र’ है. जिसे सुचारू रूप से संचालित करवानें हेतु युवाजन व जागरूक ग्रामीणों ने पिछले वर्ष तक मुहिम छेड़ रखी थी, जिसके मद्देनजर तत्कालीन भदोही भाजपा जिलाध्यक्ष हौसिला प्रसाद पाठक ने तत्परता से व्यवस्थापन करवाकर मुहिम की सराहना की थी. फिलहाल उषा रानी (एएनएम) इस केन्द्र पर अपने पति अजय कुमार (स्वास्थ्य सेवक) सहित 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं. इसका सबसे ज्यादा लाभ अकोढ़ा ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रवासियों को कोरोना काल के दौरान मिल रहा है. यहां से ज्ञानपुर क्षेत्र के कई गांवों में कोरोना वैक्सीनेशन के तहत डियुटी लगनें पर उषा रानी व उनके पति टीकाकरण करने हेतु तत्पर हैं।
असुविधाओं के ढ़ेर पर...भले ही ग्रामीणों के स्वास्थ्य व टीकाकरण की जिम्मेदारी उषा रानी व उनके पति बखूबी निभा रहे हैं लेकिन वे स्वयं असुविधाओं के ढ़ेर पर बैठे हैं. 24 घंटे सेवा देने के बाद भी यहां ‘मातृ शिशु कल्याण उपकेन्द्र पर असुविधाओं का ढ़ेर है. जहां आसपास की घास-झाड़ियों से सांप-बिच्छू व मच्छर इत्यादि पनप रहे हैं, वहीं अजय कुमार विभिन्न शासनिक असुविधाओंं के साथ मिट्टी-बालू उगल रहे चापाकल की वजह से पेयजल की पीड़ा बयां कर रहे हैंं।
युवाओं ने कराया अवगत् – भदोही जनपद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हौसिला प्रसाद पाठक भले ही दिग्गज नेता हैं लेकिन अकोढ़ा इनका नीज निवास पुश्तैनी गांव है. इसी के मद्देनजर उन्हें स्थानीय युवा अशोक शुक्ला के आग्रह पर ‘मातृभूमि संकल्प’ के युवा नेतृत्वकार सुरेन्द्र पाठक (गुड्डू) ने विनय त्रिपाठी ‘सेनानी’ के सुझाव पर शुक्रवार को सम्मानपूर्वक उपरोक्त समस्याओं से अवगत् कराया।
नेताजी ने कही कर्मठता वाली बात – भाजपा के दिग्गज नेता हौसिला प्रसाद पाठक ने शालिनता पूर्वक युवाओं के शिष्ट मंडल को आश्वासन देते हुए बताया कि उक्त समस्याएं संज्ञान में है. उन्होंने आगे कहा कि “एक सप्ताह के अंदर साफ-सफाई के साथ चापाकल बोरिंग करवाकर पेयजल की समस्या समाप्त कर दी जाएगी. चूंकि निर्माण कार्य से ही जुटा हूँ इसलिए इस मातृ शिशु कल्याण उपकेन्द्र को अंतर्मन गोद लिया हूँ. शासनिक बजट के लिए भी प्रयास जारी है, ताकि इसे हाइटेक अस्पताल बनाकर क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य सेवा में समर्पित रख पाऊं. फिलहाल छोटी-मोटी समस्या ग्राम प्रधान अकोढ़ा का एकाऊंट खूलते ही निस्तारित हो जाएगी।”

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading