सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर जिस तरह बात करती है लेकिन स्थानीय स्तर पर सरकार के यह दावे केवल हवा-हवाई साबित होते हैं और मनबढ़ लोग खुलेआम महिलाओं के साथ छेड़खानी व छींटाकशी करने से बाज नहीं आते और अपने मनबढी के आगे स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी जैसे कुछ नहीं समझते हैं। साथ में पुलिस का भी रवैया कभी-कभी ऐसा देखा जाता है कि जैसे वह पीड़ित परिवार की बात को सुनना नहीं चाहता और काफी मिन्नतों के बाद पीड़ित की बात सुनी जाती है।
एक ऐसा ही मामला कालीन नगरी भदोही में औराई क्षेत्र के माधोसिंह बाजार में देखने को मिला। जहां पर एक मनबढ़ ने खुलेआम एक युवती के छत पर चढकर उससे छेड़खानी की और लडकी द्वारा विरोध करने पर आरोपी राजा पुत्र अनवारू निवासी माधोसिंह छत से उतरकर भाग गया और कुछ देर बाद आकर पीडि़त परिवार को गाली गुप्ता दिया और धमकी देने के बाद घर चला गया। यह घटना नौ जून की रात की है। हालांकि इस मामले में तीन दिन बाद औराई थाना में शनिवार को धारा 354(क) और 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।