स्वास्थ्य विभाग अडिग – ‘मुसीबत’ में ‘फंस’ सकते हैं, ‘पंचायत चुनाव’ में ‘यूपी’ पहुंचने वाले.!!

महाराष्ट्र व केरल में कोरोना के दोबारा पैर पसारने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार चौकन्नी हो गई है. दोनों राज्यों से आ रहे लोगों से प्रदेश में दोबारा संक्रमण न फैले इसके लिए सरकार कड़े उपाए किए करने की तैयारी में है. महाराष्ट्र व केरल से यूपी में आने पर अब अनिवार्य रूप से क्वारंटाइन किया जाएगा. ऐसा कड़क शासनादेश कभी भी लागू हो सकता है. ऐसी स्थिति में पंचायत चुनाव की खेप में यूपी पहुंचने वाले मुसीबत में फंस सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रदेश में सभी हवाई अड्डों पर कोरोना जांच के लिए हेल्प डेस्क बनेगी. यहां इन दोनों राज्यों से आ रहे लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा. रिपोर्ट पाजिटिव आने पर व्यक्ति को 14 दिन और निगेटिव आने पर सात दिन क्वारंटाइन में रहना होगा. ऐसा दावा स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने फरवरी अंत में करते हुए बताया था कि दोनों राज्यों में बड़ी संख्या में बढ़ रहे कोरोना मरीजों को देखते हुए यह कदम उठाए गए हैं. हवाई अड्डों पर महाराष्ट्र व केरल से आने वाले लोगों का एंटीजन टेस्ट होगा और अगर वह लक्षणयुक्त पाए जाते हैं तो आरटीपीसीआर जांच कराई जाएगी. रेलवे व बस स्टेशन पर इन दोनों राज्यों से आ रहे लोगों की कोरोना जांच कराने और उनके मजबूत सर्विलांस की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करेगा. वह रेलवे व परिवहन विभाग से ऐसे लोगों की लिस्ट प्राप्त करेगा. जांच कराने और उनके सर्विलांस की व्यवस्था करेगा. इसके साथ ही मोहल्ला व ग्राम निगरानी समितियां ऐसे लोगों पर निगाह रखेंगी। यदि कोई व्यक्ति क्वारंटाइन के नियम तोड़ेगा तो यह निगरानी कमेटियां तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र और जिला सर्विलांस टीम को जानकारी देंगी।

     उपरोक्त मामलें में यूपी स्वास्थ्य विभाग के एक उच्च अधिकारी की मानें तो क्वारंटीन करने और सख्ती बरतने का कड़क शासनादेश कभी विभिन्न जनपदों तक पहुंच सकता है. सरकार को पता है कि पंयाचत चुनाव में महाराष्ट्र सहित विभिन्न शहरों से मतदाताओं की खेप यूपी पहुंचेगी. ऐसे में विभिन्न गांवों में संक्रमण ने पैठ बनाई तो फिर इससे ऊबर पाना कठीन साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading