आखिर ‘ब्लाक प्रमुख’ बोल दिए राज…कहने में कम, करने में ‘ज्यादा विश्वास’ करता हूं.!!

भदोही जनपद में ५ वर्ष बेमिसाल मनाते हुए ब्लाक प्रमुख क्षेत्रीय लोगों के सामनें ‘एक से बढ़कर एक’ दिल की बातें रख रहे हैं. विकासखंड के ग्राम सभा कठारी में इंटरलॉकिंग रोड बनने पर जब ग्रामवासियों ने आभार व्यक्त किया, तब ब्लाक प्रमुख (औराई) बृजमोहन मिश्र ‘विकास’ ने भी दिल के कई राज खोल दिए…✍️

ब्लाक प्रमुख ने आभार के अभिवादन में कहा कि कहने में कम, काम करने में ‘ज्यादा विश्वास’ करता हूं. यह बातें क्षेत्र के लोग भली-भांति जानते हैं. क्षेत्र के लोगों पर दिल से विश्वास करता हूं और क्षेत्रवासी भी मुझ पर पूरी तरह विश्वास करते हैं. क्षेत्र के लोग हमारी ताकत है और विश्वास है. मेरे द्वारा विकास के नाम पर किसी भी प्रकार का कोई भी भेदभाव नहीं किया गया है. इसके साथ ही जनता के दुख-दर्द में सदैव साथ रहना और उनका विकास करना हमारा मुख्य लक्ष्य है. आप सभी क्षेत्रवासियों का साथ और आशीर्वाद रहा तो, क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी. जो बचे कार्य हैं, उसको भी दोबारा मौका मिलने पर पूरा किया जाएगा। आभार प्रकट करने वालों में कैलाश मिश्रा, विजय शंकर शुक्ला, जटाशंकर मिश्रा, पंकज मिश्रा, बबलू मिश्रा प्रधान, धीरज मिश्रा, मुन्ना दूबे, शोभनाथ प्रजापति, गामा प्रजापति, राकेश मिश्रा, किशोरी बिंद, रविशंकर मिश्रा, अंकित मिश्रा, प्रेम शंकर मिश्रा, गजानंद, शिवकांत शुक्ला पूर्व प्रधान, श्रीराम प्रधान, अमरेश शुक्ला, राजू तिवारी, राजू शुक्ला, राजू मिश्रा, रत्नेश तिवारी, साधु तिवारी, राजेन्द्र दूबे, सर्वेश मिश्रा, सिक्की यादव, देवा, विनोद दूबे, राजेश यादव, अनुराग दूबे, बजरंगी दूबे आदि तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading