भदोही जनपद में कोई मंत्री-संत्री या विधायक का करीबी बनकर ब्लाक प्रमुख पद की जिम्मेदारी निभाता रहा, तो कोई पदाभार ग्रहण करने के बाद विकास कार्यों के दम पर अपनी खुद की नई पहचान बना दी. कुछ ऐसी ही गाथा रची औराई विकास खंड के ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्र ‘विकास’ ने, जो भले ही राजनैतिक घराने से रहे लेकिन जनता के बीच ऐसी विकास कार्यों की छाप छोड़ी कि बड़े-बड़े विधायक-मंत्री भी फीके पड़ गए।
गौरतलब है कि ब्लाक प्रमुख बृजमोहन मिश्र (विकास) का 5 साल कार्यकाल सराहनीय एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा. क्षेत्र की समस्या को ध्यान में रखते हुए औराई विकास खंड के विकास कार्यों पर नजर दौड़ाई जाए तो अपने पांच साल के कार्यकाल में ब्लाक प्रमुख ने औराई विकास खंड के आठ ग्राम सभाओं में नया खड़ंजा निर्माण कार्य, ब्लाक क्षेत्र के 21 ग्राम सभाओं में खड़ंजा मरम्मत कार्य, 73 ग्राम सभाओं में नये इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण, 02 स्थानों पर इंटरलाकिंग मरम्मत कार्य, 09 स्थानों पर हाई मास्क लाईट लगवानें का कार्य, 05 ग्राम सभाओं में सोलर पम्प की स्थापना, 06 ग्राम सभाओं में नये नाली का निर्माण कार्य, 106 स्थानों पर स्ट्रीट लाईट की स्थापना, 03 स्थानों पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य…सभी क्षेत्र वासियों को विश्वास में लेकर कार्य किया तथा क्षेत्रवासियों के चहेते बनकर रहे. यही नहीं लाकडाउन में भी क्षेत्रवासियों के बीच समस्याओं के निराकरण एवं जरुरतमंदों के लिए सदैव प्रयत्नशील बनें रहे। स्वयं आगे आकर हर प्रकार की मदद करने से नहीं चुके. यह उनका हौसला और हिम्मत ही था कि कोई भी क्षेत्र का गरीब व्यक्ति भूखा पेट नहीं सोता था।
ब्लाक प्रमुख औराई बृजमोहन मिश्र (विकास) ‘सशक्त समाज न्यूज’ से कहते हैं कि “हमने पूरी लगन और मुस्तैदी के साथ कार्य किया. अपने पांच साल के कार्यकाल के दौरान सभी क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास में लेकर बेहतरीन कार्य का उदाहरण पेश किया. जनमानस के सहयोग से जनता की समस्याओं को अपनी समस्या समझते हुए विकास कार्य किया हूँ. उन्होंने ने कहा कि आगे भी मौका मिला तो विकास को नया आयाम देने का भरपूर प्रयास करुंगा. जो कार्य अधूरे हैं उसको पुरा करुंगा. जिन उम्मीदों और विश्वास के साथ क्षेत्रवासियों ने चुना था, उस पर खरा उतरा हूं तथा सदैव खरा उतरने का प्रयास करता रहूंगा।