श्रीराम का नाम लेकर यहां भड़के, ‘बिहिप’ वाले और ‘भाजपाई’, फिर ‘एक्शन’ में आई ‘पुलिस’.!!

9892746387 अब GOOGLE PAY पर भी, आपकी सेवा में उपलब्ध….
भदोही जनपद के औराई-घोसिया में बसंत पंचमी के अवसर पर समर्पण निधि अभियान के तहत कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान श्रीराम की झांकी रथ, डीजे, बाजा के साथ निकाला गया था, जिसमें नगर पंचायत घोसियां से लेकर के औराई चौराहे तक कार्यकर्ताओं द्वारा भगवान श्रीराम के पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। बुधवार को नगर पंचायत घोसिया में लगे भगवान श्रीराम के पोस्टर को शरारती तत्वों द्वारा जला दिया गया, जब इसकी जानकारी बिश्व हिन्दू परिषद और भाजपा कार्यकर्ताओं हुआ तो सभी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने एक जुट होकर सैकड़ों की संख्या में औराई कोतवाली धमक पड़े। जहां थानें का निरीक्षण करने पहुंचे एडीजी जोन, पलिस अधिक्षक रामबदन सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा पहले से मौजूद थे। उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में आरएसएस कार्यकर्ता एवं बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कोतवाली में जमकर विरोध किया। कोतवाली के सामने जय श्रीराम का नारा लगाते हुए सभी कार्यकर्ता गण एडीजी (जोन) का घेराव करने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने भाजपा जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चंद्रमा मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री राजेन्द्र दूबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि मुकदमा लिख करके जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तत्काल धार्मिक उन्माद फैलानें के संबंध में अज्ञात के खिलाफ धारा २९५ ए दर्ज कर जांच शुरु कर दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमा मिश्रा, पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष आलोक मिश्रा, अनिल दूबे “मुन्नु”, अमित सिंह प्रिंस, पुर्व जिला पंचायत सदस्य धनंजय दुबे, हेमंत सिंह आदि लोगों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Advertisement…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading