मुंबईवासियों पर तेजी से, मंडरा रहा खतरा, जानिए और मानिए👉मुख्यमंत्री का यह सख्त निर्देश…

9892746387👈नंबर👉 अब GOOGLE PAY पर भी उपलब्ध….

कोविड-१९ यांनि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जहां चिंता व्यक्त किया है, वहीं रोकथाम के लिए सख्त निर्देश भी दिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है, लोगों को कोरोना के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए. कोरोना नियमों का सख्ती से पालन करना होगा. कोरोना नियमों की अनदेखी करनेवालों के खिलाफ उन्होंने सभी विभागीय आयुक्तों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया।

गौरतलब है कि मंगलवार को ‘वर्षा’ निवासस्थान से मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी विभागीय आयुक्तों के साथ चर्चा की और क्षेत्रों की जानकारी ली. इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजीत पवार भी उनके साथ मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि लोग मास्क नहीं पहनते या कोरोना नियमों का पालन नहीं करते हैं तो जिला और पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वे इन नियमों को सख्ती से लागू करें और बिना कोई भी ढि़लाई दिखाए सख्त दंडात्मक एवं उचित कार्रवाई करें। व्यापारी और उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों को अनुमति इसी शर्त पर दी जाए कि वे कोरोना नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि उस क्षेत्र में पुन: जांच अभियान शुरू करें, जहां कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। जहां भी कोरोना के केस रहे हों, वहां सतर्कतापूर्वक लोगों में जनजागृति करें। ‘मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी’ मुहिम चलाकर राज्य के स्वास्थ्य अभियान को गति दें।

अब सब कुछ शुरू हो गया है, प्रतिबंधों में ढील दी गई है. इसलिए युवा वर्ग घर से बाहर है. हर कोई ऐसा व्यवहार कर रहा है, मानो वे कोरोना से बाहर निकल आए हों लेकिन वास्तव में लापरवाही कर हम अपने ही घर में वरिष्ठ नागरिकों को खतरे में डाल रहे हैं।

कोरोना नियमों को लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। खास तौर से शादी, सम्मेलन, पार्टी और अन्य सामाजिक कार्यक्रम बिना किसी स्वास्थ्य नियमों के संपन्न होते हुए दिख रहे हैं। नियमों का पालन न करनेवाले रेस्टोरेंट्स-होटल एवं सभागृह के लाइसेंस रद्द करें। प्रशासनिक टीम ऐसे सभी स्थानों का दौरा कर तत्काल कार्रवाई करें। मनपा व नगर निगम सार्वजनिक स्थानों पर नियमित रूप से कीटनाशक छिड़काव शुरू करें। गांवों में जाएं और मोबाइल वाहन से अधिक से अधिक लोगों की कोरोना जांच करें।

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading