लाखों के जेवरात, छूट गए लोकल में, जानिए फिर क्या हुआ…

RPF थाना डोंबिवली के स्टाफ की तत्परता तथा ईमानदारी के कारण एक महिला यात्री का जेवरात व रूपए सहित 6,10,000/-रुपये का सामान वापस मिल गया, जिसके कारण डोंबीवली RPF की सक्रियता चहूंओर सराहना की पात्र बनकर सुर्खियों में है। 

STORY & Pict. By प्रमोद कुमार..✍️
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार दिनांक- 02.02.2021 को महिला यात्री श्रीमती वर्षा प्रितम राउत (उम्र- 33 वर्ष) निवासी (‘ए’ 202, सनी धानम CHS, बारावे गांव, खडकपाडा, कल्याण वेस्ट) शादी में शामिल होने के लिए ठाणे गयी थी, जहां से शादी अटेंड करने के बाद वह ठाणे स्टेशन से समय 19.33 बजे की कल्याण स्लो लोकल के पीछे वाले जनरल महिला डिब्बे में बैठकर कल्याण के लिए लौटी. इस दौरान कल्याण स्टेशन पर उतर गयी लेकिन जल्दबाजी में रैक पर रखा अपना पिंक कलर का बैग लोकल ट्रेन में ही भूल गयी. जब ब्रीज (FOB) पर चढ़ने के बाद याद आया कि उसका बैग गाड़ी में ही छुट गया, तब वापिस जाकर देखा तो पाया कि वह गाड़ी वहा से जा चुकी थी. इसके बाद तुरंत 182 हेल्प लाईन तथा RPF थाना कल्याण के उप निरीक्षक विनोद मिश्रा को बैग छूटने के बारे में बताया. बैग छूटने की सूचना मिलते ही RPF डोंबिवली सीनियर पीआई हरफूल सिंह यादव ने तुरंत उप निरीक्षक आदेश कुमार, प्रधान आरक्षक एम बी हिवाले तथा आरक्षक किशोर येलने को जानकारी देकर एलर्ट किया, जहां उक्त स्टाफ ने ठाकुर्ली लोकल साइडिंग में गाड़ी को अटेंड किया तथा नंबर 5432/C में एक पिंक कलर का बैग रैक पर रखा हुआ पाया. अंततः उक्त महिला यात्री RPF थाना डोंबिवली में आयी तथा उक्त बैग महिला यात्री को दिखाया गया तो उसने अपने बैग को पहचान लिया. महिला ने बताया कि बैग के अंदर उसके 10-12 तोला सोने के आभुषण तथा 10,000/-रुपये नकद, 03 चांदी के सिक्के व आधार कार्ड है, जिसके बाद उक्त बैग को दो पंचो के समक्ष खोलने पर बैग में निम्न सामान पाया गया।

1) 02 नग सोनेके कडे 04 तोला,
2) 01 नग नेक्लेस 01 तोला
3) 02 नग सोने के चैन 15 ग्राम
4) 02 नग अंगुठी 08 ग्राम
5) 02 नग सोने के टोप्स 04 ग्राम
6) 01 नग सोने का शिक्का 05 ग्राम
7) 01 नग ब्राशलेट 08 ग्राम
8) 03 कान की रिंग 15 ग्राम
9) 01 नग जोडा कान की पट्टी 04 ग्राम
10) 03 चांदी के शिक्के 30ग्राम
11) 10 हजार रुपये नकद
12) अधार कार्ड न. 4745 9756 0694 वर्षा D/O विनायक पाटोले नाम का

उपरोक्त सोने के जेवरात का कुल वजन 119 ग्राम कीमत करीबन 6,00,000/- रुपये तथा 10,000/- रुपये नकद कुल किमत 6,10,000/-रुपये आंके गये, जिसके बाद जांच पड़ताल तथा आवश्यक कागजातों की पूर्ति करके उक्त बैग एवं सोने के अइभूषण, चांदी के सिक्के तथा 10,000 रुपये नगद को दो पंचो के समक्ष सुपुर्दगी पंचनामे के तहत डोंबीवली RPF ने सही सलामत सुपुर्द किया।  उक्त महिला यात्री ने किसी प्रकार की कोई शिकायत नही बताया तथा आर.पी.एफ. को उसका किमती सामन लौटाने एंवम सहयोग करने के लिये धन्यवाद दिया तथा RPF के स्टाफ की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
Advt.

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading