भदोही जनपद के लालानगर टोल प्लाजा बैरियर को तोड़कर भाग रही ट्रक को जब पुलिस ने शिकंजे में लिया, तब पुलिस वाले भी ट्रक में लदे मवेशियों को देखकर चौंक गए. जिसमें 24 मवेशी बरामद किये गये।
जानकारी के मुताबिक गुरूवार की शाम 6 बजे मुखबिर की सूचना पर औराई पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब 24 मवेशी बरामद किये गये। बताया जा रहा है कि औराई कोतवाल श्रीकांत राय को गोपीगंज पुलिस द्वारा सूचना मिली कि लालानगर टोल प्लाजा का बैरियर तोड़कर जीटी रोड से मवेशी लदा ट्रक लेकर ड्राइवर भाग रहा है। कोतवाल ने सक्रियता का परिचय दिया और एक संदिग्ध ट्रक दिखी, जिसे कोतवाल श्रीकांत राय मयफोर्स ने रोका तो उसके अन्दर 24 मवेशी बाधें गये थे। पुलिस ने तत्काल ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद ट्रक और ड्राइवर को गोपीगंज पुलिस को सौप दिया।
