भारतीय समाज का खामियाजा कहें या यूं कहें कि जब कोई लड़की सिंगल होने के टैग के साथ 30 की उम्र में प्रवेश करती है तो वह हर किसी के लिए चिंता का मुद्दा बन जाती है, जिसका बहुत हद तक कारण यह भी है कि हमारे देश में अभी भी लड़कियों की तुलना पराया धन और ज़िम्मेदारी जैसी चीज़ों से की जाती है। इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कितनी कामयाब हैं। अगर आप 30 की उम्र में भी कुंवारी हैं तो यह न केवल आपके परिवारवालों के लिए चिंता का विषय है बल्कि ऐसे समय में आप अपने दोस्तों, भाई-बहनों और आसपास लोगों से भी शादी जैसे गंभीर विषय पर दबाव महसूस करती हैं।
यही एक वजह भी है कि पुरुषों के मुकाबले उन महिलाओं को सबसे ज्यादा सामाजिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो 30 की उम्र में स्वतंत्र-सफल और अकेले जिंदगी बिता रही हों। हालांकि, जैसे-जैसे समय बदल रहा है, वैसे-वैसे लड़कियों ने न केवल समाज के इन दकियानूसी नियमों को तोड़ने की हिम्मत दिखाई है बल्कि किसी भी नकरात्मक की सोच से प्रभावित हुए बगैर अपनी जिंदगी बिंदास होकर जी रही हैं, जिसमें टीवी गलियारे की कुछ एक्ट्रेसेस का नाम भी शामिल है।
टीवी की टैलेंटेड एंड ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक करिश्मा तन्ना भी उन हसीनाओं की लिस्ट में सबसे आगे हैं, जो 35 की उम्र के बाद भी सिंगल हैं। करिश्मा ने कभी इस बात की रत्ती भर फ़िक्र नहीं कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं। यही एक वजह भी है कि करिश्मा को 37 की उम्र में भी सिंगल रहने में कोई प्रॉब्लम नहीं है। वह इस बात को मानती हैं कि अकेले और प्रेम विहीन शादी से अच्छा है सिंगल रहना। हालांकि, बहुत हद तक करिश्मा की बात सही भी है। सिंगल रहने से न केवल तमाम लोग कई चिंताओं से मुक्त रहते हैं, बल्कि शादीशुदा लोगों की तुलना में सिंगल लोग ज्यादा मिलनसार होते हैं।



