रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार अभियुक्त का रिमांड लेने के लिए कचहरी पहुंची, जहां कचहरी परिसर में जमकर बवाल हुआ. यहां कुछ लोगों ने सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों से पटकी-पटका करके उन्हें पीट दिया, हद तो तब हो गई जब बीचबचाव में दरोगा पहुंचा तो उससे भी धक्कामुक्की की गई. सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर किसी तरह मुल्जिम व सिपाहियों को बाहर निकाला गया.

गौरतलब है कि मामले में चोटिल सिपाही की ओर से चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है. हालांकि देर रात तक मुकदमा लिखने की तैयारी चल रही थी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उतरांव पुलिस ने सोमवार को दीपक तिवारी (निवासी जौनपुर) को गिरफ्तार किया था. आरोप दर्ज है कि वह डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने का काम करता है. दोपहर बाद उतरांव थाने के एसआई अमरनाथ सिंह, एचसी दीपक तिवारी, कांस्टेबल सुभाष यादव व सुधीर कुमार उसे लेकर रिमांड के लिए कचहरी परिसर में पहुंचे. जहां आरोप है कि रिमांड मंजूर होने के बाद सभी उसे लेकर लौटने लगे तभी कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर गालीगलौज शुरू कर दी. वह मुल्जिम की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे. गालीगलौज के विरोध पर धक्कामुक्की और फिर मारपीट शुरू कर दी गई. इस दौरान सिपाही सुधीर चोटिल भी हो गया, जानकारी पर चौकी प्रभारी कटरा ने पहुंचकर बीचबचाव किया तो उनसे भी अभद्रता संग धक्कामुक्की की गई। आरोप है कि मुल्जिम को छुड़ाने की भी कोशिश की गई और बचने के लिए भागने पर पुलिसकर्मियों को खदेड़ा भी गया।
बवाल की सूचना से हड़कंप, तब मौके डटी पुलिस…
बवाल की सूचना से चिंगारी जब लुक्की बनी तो हड़कंप मच गया। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तब जाकर किसी तरह पुलिसकर्मियों व मुल्जिम को निकालकर कचहरी परिसर के बाहर लाया गया। सूत्रों के मुताबिक, भुक्तभोगी सिपाही की ओर से कर्नलगंज थाने में लिखित शिकायत करते हुए चार नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।




