भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र अंतर्गत धनीपुर गांव में बुधवार को रवि तिवारी के आवास पर युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के काफी संख्या में युवा सम्मिलित हुए। इस दौरान राजनीति में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि सम्मेलन में सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई देते हुए बैठक शुभारंभ किया और आज के समाज में राजनीति के बदलते स्वरूप पर चर्चा की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रवि तिवारी ने कहा कि सामंतवादी विचारधारा को कुचलने के लिए युवाओं को आगे चाहिए। कहा कि लोग कहते है कि युवा क्या कहेंगे? लेकिन आज युवाओं के हाथ ही देश की बागडोर है। इसलिए युवाओं को आगे करना समाज का कर्तव्य है। कहा कि युवा आगे आये और समाज में अहम भूमिका निभाये। रवि कुमार ने कहा कि राजनीति में फैली गंदगी को सही करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। इस सम्मेलन में आये कई युवाओं ने अपनी-अपनी राय रखी। तथा समाज में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। इस मौके पर अम्बरीष तिवारी, अमित मिश्रा, राजकुमार दीक्षित, अरविंद मिश्रा, सुनील पाण्डेय, लवकुश पाण्डेय, धनंजय दीक्षित समेत काफी संख्या में युवा मौजूद थे।




