भदोही जनपद में औराई क्षेत्र के नौजवानों ने रविवार को बाइक रैली निकाला, जहां लोगों को बेटियों को पढ़ाने और बेटियों को बचाने के लेकर जागरूक किया।
गौरतलब है कि बाइक रैली का आयोजन युवा समाजसेवी साधू तिवारी के अध्यक्षता में किया गया. साधू तिवारी के फीता काटते ही रैली शुभारंभित हुई. इस मौके पर साधू तिवारी ने कहा कि बेटियों के साथ में आए दिन हो रही घटनाओं को देखते हुए सरकार को सख्ती के साथ आरोपियों को सजा देनी चाहिए तथा फिल्मों व गीतों में महिलाओं को लेकर अश्लील सीन दिखाने पर सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाने की मांग की। कहा कि समाज के हर लोगों को बेटियों के साथ हो रहे अन्याय का विरोध करना चाहिए। बाइक रैली का आयोजन औराई से विक्रमपुर तक किया गया। बाइक रैली में नागेंद्र दुबे, डब्बू सिंह, बजरंगी दूबे, मुन्ना दूबे, धीरज मिश्रा, राजु शुक्ला, राजु तिवारी, रत्नेश तिवारी, गोलु नेता, पिंटू दूबे समेत काफी लोग मौजूद रहे।
