भिखारीपुर हत्याकांड – इनामियां आरोपी भी अब चढ़े, भदोही पुलिस के हत्थे…

भदोही जनपद में जहां पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसकर हत्या-फिरौती जैसी विभिन्न घटनाओं पर लगाम लगाने में जुटी है, वहीं पुराने मामलों में वांछितों पर भी विभिन्न पुलिसिया टीमें नजर गड़ाए बैठी है. परिणामत: क्राइम ब्रांच और सुरियावां पुलिस को शुक्रवार की भोर में बड़ी सफलता हाथ लगी. जहां दो साल से हत्या के मामले में वांछित चल रहे 10-10 हजार के दो इनामियां गिरफ्त में आए, वहीं उनके पास से तमंचा, कारतूस और चाकू भी बरामद करने में पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी।

पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घटना सहित पूर्ण खुलासा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 25 जुलाई 2018 को सुरियावां थानाक्षेत्र के भिखारीपुर में अजय मिश्र के पंपिंगसेट पर डंगर मुसहर पुत्र पंचम मुसहर निवासी नगर पंचायत ज्ञानपुर की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू किया था। विवेचना में तीन अभियुक्तों के नाम सामने आए थे, जिसमें पुलिस ने 27 अगस्त 2018 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था. जबकि सोमारू और सुरेश वनवासी निवासी चतुर्भुजपुर थाना रामपुर जिला जौनपुर फरार चल रहे थे। तीन जुलाई 2020 को पुलिस-प्रशासन ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम भी घोषित किया था. गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था। टीम को सूचना मिली कि आरोपित हैदराबाद फरार होने के फिराक में हैं. इसके बाद घेराबंदी कर मतेथू तिरहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह, स्वाट प्रभारी विजय प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सचिन झा, सर्वेश राय, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र यादव आदि मुख्य भूमिका में थे।

Advt.
Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading