उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बाहुबली विधायक विजय मिश्रा के पोते विकास मिश्रा को पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार किया है, जोकि पिछले अक्टूबर से फरार चल रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 18 अक्टूबर को विधायक विजय मिश्रा, उनके बेटे और पोते पर एक सिंगर ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। विधायक विजय मिश्रा फिलहाल प्रॉपर्टी कब्जा करने के एक मुकदमे के तहत जेल में बंद हैं। वाराणसी की एक युवती ने रेप का मुकदमा दर्ज कराया था। पेशे से सिंगर पीड़ित युवती ने आरोप लगाया था कि 2014 में चुनाव के दौरान विधायक ने एक कार्यक्रम के लिए उसको बुलाया था। वहां पर कमरे में जब वह कपड़े बदल रही थी तभी विधायक विजय मिश्रा आ गए और डरा-धमकाकर उसका यौन शोषण किया।



