कलयुगी कथा – डोली चढ़ आई दुल्हन ने, सिर्फ ८ दिन में कर दिया लहूलुहान…

शादी के महज आठ दिन के अन्दर ही एक दुल्हन द्वारा अपनी पति की निर्मम हत्या (Brutal Murder) कर दी गई. हत्या की ये घटना बेतिया की है जहां एक नवविवाहिता ने पति का गला रेतकर इस घटना को अंजाम दिया. शादी (Marriage) के महज आठ दिनों के अन्दर हुई इस घटना से हर कोई सन्न है और इलाके में सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नवविवाहिता को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. घटना बेतिया थाना क्षेत्र के मलाही टोला की है. सबसे अहम सवाल है कि आखिर लड़की ने ऐसा कदम क्यों उठाया. इसका जवाब लड़की से पुलिस वाले भी पूछ रहें हैं, लेकिन वो कुछ नहीं बता रही है. हालांकि पुलिस को हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी तक नहीं मिला हैं जिसके बारे में भी पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है.

सास द्वारा देखते ही लड़की घर से निकल कर भागने का प्रयास करने लगी तभी परिवार वालो ने ग्रामीणों की मदद से लड़की को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं और लड़की को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं, हालांकि लड़की के घरवालो को भी पुलिस ने सूचना दे दी है. बहरहाल शादी के महज आठ दिन के अन्दर हुए इस वारदात के पीछे क्या कारण हैं इसका पता लगाने में पुलिस जुट गई है।

Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading