कलयुगी कथा – लाखों देकर दुल्हन मिली, दो दिन में हाथ से फूर्रर्र….

कलयुगी कथा में आजकल शादी-ब्याह के दौरान ज्यादा खबरें सुर्खियों में चल रही हैं. कहीं दुल्हन जयमाल के पहले तो, कहीं शादी के बाद फूर्रर्र हो जा रही है. खैर..यह खबर जरा हटके है क्योंकि इसमें बिचौलिए की भी भूमिका है।

गौरतलब है कि मामला मध्य प्रदेश के दमोह अंतर्गत बांदकपुर चौकी के बेलखेड़ी गांव का है। बेलखेड़ी निवासी राजेश ने शिकायत में बताया है कि वह शादी करना चाहता था। इसे लेकर बटियागढ़ के बमनपुरा निवासी मुकेश उर्फ हक्कू यादव से चर्चा हुई। मुकेश ने उसे लड़की दिखाई और रिश्ता भी पक्का हो गया। मुकेश ने लड़की के लालन-पालन में खर्च हुए एक लाख रुपए मांगे। लड़के वाले पैसे देने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद 16 दिसंबर को पहले कोर्ट से और फिर मंदिर से शादी हो गई। मंदिर में शादी से पहले दोनों ने कोर्ट में शादी की। इसका सर्टिफिकेट भी दिया गया।

पीड़ित ने बताया कि एक दिन तो पत्नी ठीक से रही, लेकिन दूसरे दिन वह झगड़ा करने लगी। वह उसे बाजार खरीदी कराने लेकर गया। इसके बाद वह बांदकपुर जाकर दर्शन करने की जिद पर अड़ गई। दोनों बाइक से बांदकपुर गए। वहां से दर्शन कर वापस आ रहे थे, तभी रास्ते में बहाने से पत्नी ने बाइक रुकवाई। इतने में चार पहिया वाहन से दो युवक आए। वे बिना कुछ कहे मारपीट करने लगे। इसके बाद पत्नी को लेकर भाग गए।

इस मामले में पुलिस के मुताबिक आरोपी हक्कू यादव की तलाश की जा रही है। टीम भेजी गई थी। शिकायत में सिर्फ एक लाख रुपयों का जिक्र किया गया है। वह मंगलसूत्र या कुछ जेवर भी दुल्हन पहने होगी। वो भी वह साथ ले गई। जांच जारी है। शादी के नाम पर लूटने वाले इस गिरोह का खुलासा जल्द ही किया जाएगा।

Advertising

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading