काशी-प्रयाग मध्य के भदोही जनपद अंतर्गत सुरियावां थाना क्षेत्र के वर्दीधारी एक्शन में है. ऐसा ही कुछ प्रत्यक्ष प्रमाण समक्ष है. जहां चोरी हुई साइकिलें बरामद हुई, वहीं गांजा तस्कर के आलावां चोरी-लूट की योजना बनाते हुए भी कुछ अभियुक्त शिकंजे में आए हैं।
भदोही जनपद पुलिस से रविवार को मिली पुष्टि प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सुरियावां क्षेत्र अन्तर्गत उप निरीक्षक श्रीप्रकाश मिश्रा मय हमराह टीम द्वारा अभियुक्तगण सोमारू वनवासी पुत्र बाने वनवासी निवासी मकनपुर डुहिया (थाना व जनपद भदोही), पिन्टू सरोज पुत्र श्यामलाल सरोज निवासी आमापुर (थाना बरसठी जनपद जौनपुर), शशिधर पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय निवासी कसियांव (थाना नेवढिया जनपद जौनपुर) को चोरी या लूट करने के प्रयोजन के दौरान ग्राम कैड़ा से गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे कब्जे से 03 अदद आला नकब, 01 अदद हथौड़ा व एक अदद छेनी भी बरामद हुआ है. मुअसं 207/2020 धारा 401 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण का चालान मा. न्यायालय किया गया।
सुरियावां थाना क्षेत्र की यह भी खबर भदोही जनपद पुलिस द्वारा जारी किया गया है कि उप निरीक्षक गुरूज्ञानचन्द्र पटेल ने अभियुक्त मनोज सिंह पुत्र रामअछैवर (निवास घोरहा थाना सुरियावां जनपद भदोही) को 470 ग्राम नाजायज गांजा के साथ घोरहा मोढ से धर दबोचा. इसके बाद मुअसं 206/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान मा. न्यायालय किया गया।
वैसे शनिवार को भी सुरियावां थाना क्षेत्र अन्तर्गत उप निरीक्षक शिवशंकर राय द्वारा एक नफर अपचारी चोर अभियुक्त सचिन गौतम पुत्र राजेश गौतम (निवासी बदलीपुर) को बदलीपुर रेलवे क्रासींग के पास से गिरफ्तार करने की खबर जारी हुई थी, जिससे चोरी की 09 अदद साईकिल बरामद करके मुअसं 205/2020 धारा,411 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान किया गया था. फिलहाल इन खबरों को पढ़कर सुरियावां क्षेत्रवासी भले ही राहत की सांस लें लेकिन नजरें इस पर भी टिकी हैं कि नवागत सुरियावां थाना प्रभारी प्रदीप कुमार के नेतृत्व में चोर-लूटेरे, मादक पदार्थ (गांजा) तस्करों सहित अपराधियों पर यूं ही शिकंजा तेजी से कसा जाता रहेगा या सफेदपोश ‘मांडोली मास्टर’ उन्हें भी अपनी पहुंच के आगोश में लेकर फिर से अंधेरा कायम रखने में कामयाब रहेगें।



