Headlines

भदोही में अद्भुत शुभारंभित हुई यह योजना, ‘गोद भराई’ करते ‘भाव विभोर’ हुए डीएम साहब…

भदोही जनपद में ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ योजना शुभारंभित हुई, जिसमें विविध प्रकार का कार्यक्रम अभियान के तहत समाविष्ट किया गया. इस दौरान ‘गोद भराई’ करते हुए भदोही डीएम राजेंद्र प्रसाद भाव विभोर नजर आए, जिसकी खुशनुमा चर्चा जोरों पर रही।

गौरतलब है कि ‘राष्ट्रीय पोषण माह’ का शुभारंभ सोमवार को जनपद भदोही में डीएम राजेंद्र प्रसाद द्वारा किया गया, जोकि 30 सितंबर तक निरंतर चलेगा। इस दौरान भदोही डीएम ने खुद एक बच्चे का अन्नप्राशन एवं एक गर्भवती महिला की गोद भराई किया, जिसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों को पोषण शपथ दिलाई गई. विविध कार्यक्रमों में रेसिपी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें विभिन्न आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषाहार से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी लगाई गई थी.

इस कार्यक्रम के दौरान भदोही मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह व बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित सिंह के साथ भदोही जिला कार्यक्रम अधिकारी भदोही द्वारा भी बच्चों का अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई काफी उत्साहित ढ़ंग से की गई. पोषण माह में इस वर्ष मुख्य फोकस सैम-मैम बच्चों का चिन्ह अंकन एवं न्यूट्री गार्डन की स्थापना पर जोर है, जिस क्रम में कलेक्ट्रेट प्रांगण में आज 5 पौधों का रोपण भी किया गया. इसमें सहजन, आंवला, पीपल, नीम, जैसे पौधों का विशेष समावेश रहा।

इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी मंजू वर्मा शहर, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुरियावां अरविंद कुमार, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी औराई रीता अवस्थी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी अभोली सावित्री देवी, प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ज्ञानपुर चमेली देवी, सीमा सिंह जिला पूर्ति अधिकारी भदोही, बाल विकास विभाग की अन्य कई मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी वर्कर तथा कुछ लाभार्थी जन में गर्भवती महिलाएं एवं छह माह तक के बच्चों की माताएं उपस्थित रहीं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading