Headlines

जमानत खारिज के बाद, अब जारी हुआ एनबीडब्ल्यू, तेजी से तलाश रही है पुलिस..

यूपी के भदोही जनपद अंतर्गत ज्ञानपुर विधान सभा सीट से विधायक विजय मिश्र चित्रकूट जेल में कैद हैं, जिसके बाद भी कुनबे की परेशानियां बढ़ती जा रही है। खबर है कि अब उनके बेटे विष्णु मिश्रा के खिलाफ बृहस्पतिवार को कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गया। पुलिस ने वारंट लेकर तलाश तेज कर दी है।

गौरतलब है कि इसके पूर्व विधायक की पत्नी (मीरजापुर-सोनभद्र की एमएलसी) रामलली मिश्रा के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हो चुका है. रिश्तेदार के साथ संपत्ति विवाद में फंसे विधायक परिवार पर कानून का चहुंतरफा दबाव बढ़ने लगा है। गैरजमानती वारंट जारी होने की पुष्टि भदोही एसपी रामबदन सिंह ने किया है. बता दें कि विधायक के बेटे विष्णु की गिरफ्तारी पर शुरूआती दौर में न्यायालय ने रोक लगाया था, जिसके बाद अग्रिम जमानत परिवार के अपराधिक पृष्ठिभूमि एवं अपराधिक सहभागिता के दृष्टिगत जिला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने खारिज कर दी थी।

बताते चलें कि विधायक विजय मिश्र के वर्षों से सबसे घनिष्ठ रिश्तेदार धनापुर गांव निवासी कृष्णमोहन तिवारी ने बीते 7 अगस्त को जबरन घर में रहने और वसीयत बनाकर उनकी सम्पत्ति अपने पुत्र विष्णू मिश्र के नाम कराने के दबाव बनाने के आरोप में गोपीगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद से इस मामले के नये-नये मामलों में शासन-प्रशासन द्वारा कार्यवाही की फेहरिस्त बढ़ती जा रही है. भदोही में जमीन की पैमाइश, बालू का ठेका जांच हो या शस्त्र निरस्त्रीकरण की संस्तुति प्रशासन सक्रियता से एक्शन में है, वहीं संपत्तियों को खंगालने की मुहिम में, अब तो प्रयागराज के उच्चाधिकारी ही मीडिया रिपोर्ट में खुद इसे राज्य सरकार द्वारा आदेशित कार्यवाही बता करके पुष्टि कर रहे हैं।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading