Headlines

बढ़ते अपराध पर सरकार की चिंता – १५ आईपीएस के तबादले, जानिए..अब कौन कहां.?

उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर आखिरकार सरकार की चिंता बढ़ गई, जिसके बाद कानपुर के एसएसपी दिनेश कुमार पी को वहां से हटाकर झांसी भेज दिया गया है। दिनेश के अलावा झांसी, खीरी, जालौन, अमेठी और अयोध्या के कप्तानों समेत 15 आईपीएस के तबादले कर दिए गए हैं।

१५ आईपीएस के तबादले, देखिए कौन अब कहां….

गौरतलब है कि अलीगढ़ में पुलिस उप महानिरीक्षक डॉ. प्रितिंदर सिंह को कानपुर भेजा गया है। वह वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक के साथ ही यहां उप महानिरीक्षक का कार्य भी देखेंगे। मीडिया संवाद के मुताबिक डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रदीप कमार को चित्रकूट से अयोध्या भेजा गया है। प्रति नियुक्ति से वापस लौटे पुलिस महानिरीक्षक के सत्य नारायण को चित्रकूट भेजा गया है। बस्ती के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष कुमार को पीएसी मुख्यालय से संबद्ध किया गया है।
पुलिस महानिरीक्षक पीएसी मुख्यालय लखनऊ से अनील राय को बस्ती का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। पुलिस महानिरीक्षक दीपक रतन को अलीगढ़ स्थानांतरित किया गया है। पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू सत्येंद्र कुमार को खीरी का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। एसडीआरएफ के सेनानायक यशवीर सिंह को जालौन का कप्तान बनाया गया है। उपरोक्त सुची में विस्तृत जाानकारी अवलोकन करें।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये, 9892746387 पर संपर्क भी कर सकते हैं…

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading