भदोही जनपद पुलिस एक बार फिर एक्शन में है. जहां हिस्ट्रीशीटरों व इनामियां बदमाशों पर एसपी रामबदन सिंह के सख्त निर्देश पर क्राइम ब्रांच की नजरें गड़ चुकी हैं, वहीं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए स्थानीय थानों द्वारा रूटीन कार्रवाई तेज हो चुकी है। ऐसा भदोही जनपद पुलिस द्वारा जारी रूटीन प्रेस विज्ञप्ति में प्रत्यक्ष देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि ऊंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत थानाध्यक्ष रामदरश ने मुअसं 67/2020 धारा 356 भादवि से 392 भादवि में तरमीम व बढोत्तरी धारा 411 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त अंकित मौर्या पुत्र अमरबहादुर मौर्या (निवासी किशुनदेवपुर थाना गोपीगंज) को गिरफ्त में लिया, जिससे एक अदद तमंचा 315 बोर व 03 अदद जिन्दा कारतूस की बरामदगी हुई। नहर पटरी सड़क के किनारे ग्राम नवधन से गिरफ्तार करके मुअसं 68/2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत माननीय न्यायालय भेजा। इसी तरह उप निरीक्षक अलगू यादव द्वारा भी अन्य मामले में ग्राम नवधन से ही 04 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग के अंदेशा में अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय भेजा गया। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक जहां थाना भदोही क्षेत्र अन्तर्गत उप निरीक्षक संतोष कुमार राय द्वारा काशीपुर कस्बा भदोही से 01 नफर व उप निरीक्षक अवीनाश त्रिपाठी द्वारा ग्राम भिखारीपुर से 01 नफर व जाहिदपुर से 03 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग के अंदेशा में अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया, वहीं थाना कोईरौना क्षेत्र अन्तर्गत उप निरीक्षक सुशील कुमार तिवारी ने ग्राम रैयापुर से 02 नफर अभियुक्तों को शान्ति भंग के अंदेशा में अन्तर्गत धारा 151 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा।



