Headlines

कुकर्म कथा(१०) – भाजपा ‘विधायक कुनबे’ पर ‘मंडराया’ संकट, दुष्कर्म मामले में आई यह खबर…

भाजपा भदोही विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी सदैव अपने कुनबे की करतूतों से सुर्खियों में रहते हैं. जहां बुचड़खाना संचालक व मादक पदार्थों तस्करों को संरक्षण देने के मामले में दो दिनों पूर्व से छीछालेदर हो रही है, वहीं दुष्कर्म मामले में भी नया मोड़ आया है। ‘कुकर्म कथा’ से कुनबे के अधिकांश आरोपी सदस्यों को ‘क्लीनचिट’ भदोही पुलिस ने दे दिया था, जिसके बाद खबर मिल रही है कोर्ट ने विवेचना अधिकारी को तलब किया है।
यूपी के एक प्रतिष्ठित मीडिया समूह द्वारा प्रकाशित खबर के मुताबिक वाराणसी की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में विवेचक के खिलाफ कोर्ट ने प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया है। कोर्ट ने एक जून को विवेचक को मय अभिलेख तलब किया है। इससे जिले की सियासी सरगर्मी एक बार फिर बढ़ जाएगी। तीन माह पूर्व बनारस की एक महिला ने भदोही के भाजपा विधायक समेत कुनबे के छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। 161, 164 का बयान होने के बाद पुलिस ने विवेचना में विधायक समेत पांच लोगों को क्लीनचिट दे दी थी। मामले में विधायक के भतीजे संदीप तिवारी को ही दोषी मानते हुए जेल भेजा गया था। भुक्तभोगी महिला के अधिवक्ता हंसाराम शुक्ला, स्वामीनाथ मिश्र समेत छह अन्य अधिवक्ताओं ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। मामले की अगली सुनवाई एक जून को होगी।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/05/13/bail-canceled-by-court-in-rape-case/

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading