दबंग ग्राम प्रधान, मौन शासनिक एक्शन, फिर ऐसे चहँके विधायक…

दबंग प्रधान के खिलाफ, ग्रामवासियों संग बाहुबली विधायक, यहां पशु-पंक्षी भी चँहक रहें बिन पानी.. उत्तर प्रदेश के भदोही जनपद में अधिकांश ग्राम प्रधानों का रूआब देखते ही बनता है। ‘चोरी ऊपर से, सीना जोरी’ कहावत यह सटीक चरितार्थ होती नजर आती है। मुख्यतः इसका कारण कुछ भ्रष्ट शासनिक अधिकारियों द्वारा मिला संरक्षण है। फिलहाल एक नया मामला फिर से जिला अधिकारी के पटल पर है, जिसमें जांच के साथ ग्राम प्रधान पर FIR दर्ज करवाने की मांग की गई है।

गौरतलब है कि भदोही जनपद के तहसील ज्ञानपुर अंतर्गत अभोली विकास खंड में ग्राम ख्योखर है, जहां के ग्राम प्रधान की दबंगई से ग्रामवासी त्रस्त हैं। फिलहाल भ्रष्टाचारी व दबंग ग्राम प्रधान के खिलाफ शिकायत व न्याय की मांग हेतु ग्रामीणों ने बाहुबली कहे जाने वाले स्थानीय विधायक विजय मिश्रा के दरबार में डेरा जमाया है। इस प्रत्यक्ष प्रमाण ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा द्वारा भदोही जिलाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद को लिखे पत्र में झलक रहा है। ग्रामवासियों के हवाले से विधायक ने पत्र में लिखा है कि “ग्राम प्रधान द्वारा जनहित में जितना भी सरकारी पैसा आता है उसका क्षेत्र में विकास ना करके दुरुपयोग किया जा रहा है। कोटेदार से डरा-धमकाकर पैसा वसूल करते हैं, जिसके संबंध में कल गांव के गरीब लोगों द्वारा फोन से शिकायत की गई है कि गांव में पानी की टंकी जो बनी है उसे ग्राम प्रधान द्वारा बंद कर दिया गया है। जिसके कारण आम आदमी एवं पशु-पंक्षी बिना पानी के परेशान है। उक्त संबंध में मैनें परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण/ खण्ड विकास अधिकारी अभोली से कहा है कि आप तुरंत प्रधान पर एफआईआर लिखवायें, ताकि इस कोरोना (लाॅकडाऊन) आपातकाल के समय गांव के लोगों को पीने के लिये पानी मिल सके। प्रधान दबंग किस्म का व्यक्ति है और जनता से कहता है कि ‘जाओ जहाँ मेरी शिकायत करना है कर दो…मैं अनुसूचित जाति का हूँ मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। फिलहाल उपरोक्त पत्र विवरण के साथ ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा ने प्रधान के द्वारा सरकारी धन दुरुपयोग का जनहित में जांच करके कठोर कार्यवाही करने व तत्काल प्रभाव पानी की टंकी खुलवानें की मांग की है।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये…

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/05/15/gram-pradhan-breaking-system-and-secretary-demanding-suvidha-shulk/

4 thoughts on “दबंग ग्राम प्रधान, मौन शासनिक एक्शन, फिर ऐसे चहँके विधायक…

  1. कौन सा प्रधान दूध का धुला है कोइं प्रधान दुध का धूला है तो उसे भी बताए न। जाने कितने प्रधान ऎसे ही है भ्रष्टाचार में शामिल है एवं संबंधित अधिकारी भी संलिप्त हैं

  2. कौन सा प्रधान दूध का धुला है कोइं प्रधान दुध का धूला है तो उसे भी बताए न। जाने कितने प्रधान ऎसे ही है

  3. प्रधान का नाम भी लिखें खबर में और पत्र का एक कापी समाचार मे अवश्य जोड़ें

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading