श्रमिकगण ध्यान दें…’कल्याण’ से ‘यूपी-पुर्वांचल’ ट्रेन ‘रवानगी’ की ‘तैयारी’, ऐसे पूरी हुई मांग….

मुंबई के बार्डर पर बसे कल्याण-डोंबीवली क्षेत्र को यहां ‘मिनी उत्तर प्रदेश’ भी कहा जाता है लेकिन यहां के उत्तर भारतीय नेता व समाजसेवी श्रमिकों को ट्रेन मुहैया करवाने में पिछड़ गये। मुख्यतः यही कारण रहा कि कोरोना संकट में अन्न-राशन व विभिन्न राहत सामग्री वितरण के बाद भी सामाजिक अलोचना का शिकार हुये। फिलहाल उत्तर भारतीय नेताओं की मेहनत रंग लाई, जहां पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक रविन्द्र चव्हाण के हस्तक्षेप से विडियो कान्फ्रेंसिंग में कल्याण से ट्रेन रवानगी को हरी झंडी मिल गई है।

गौरतलब है कि पूर्व मंत्री, विधायक रविन्द्र चव्हाण व कल्याण जिल्हा भाजपा अध्यक्ष शशिकांत कांबले ने अलोचना झेल रहे उत्तर भारतीय नेताओं की मांग विडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये पूरी कर दी है। प्रशासनिक तौर पर डी.सी.पी पानसरे से विडीयो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिहाड़ी मजदुरों के उत्तरप्रदेश वापसी के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा चली, जिसके बाद जल्द ही कल्याण स्टेशन से यूपी-पुर्वांचल के लिये ट्रेन छोड़ी जाय, ऐसा निवेदन किया गया। इस संदर्भ में आश्वासन मिला कि जल्द से जल्द ट्रेन रवाना की जायेगी। इस दौरान पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक रविन्द्र चव्हाण के प्रयास को स्थानीय उत्तर भारतीय भाजपा नेताओं ने सराहा। उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्टेशन की जानकारी व श्रमिकों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा में स्थानीय भाजपा पार्टीगत श्याम यादव, दिनेश दुबे, शशीधर शुक्ला, रवि सिंह, विजय उपाध्याय, आर.पी मिश्रा, संदीप सिंह, शिवम शुक्ला सहित अन्य को विडियो कान्फ्रेंसिंग में उपस्थित दर्ज करवाने का मौका मिला।

सर्टिफिकेट बाय-बाय…विडियो कान्फ्रेंसिंग की पुष्टि करते हुए युवा भाजपा नेता रवि सिंह ने बताया कि इस ट्रेन में मेडिकल सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। ऐसी मांग विधायक व डीसीपी पानसरे ने भी मान्य कर दिया है, जिससे १७सौ यात्रियों के पीछे ३लाख, ४०हजार की बचत होगी। श्रमिकों की रवानगी थर्मल स्क्रीनिंग करके की जायेगी।

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ पर सिर्फ EMAIL भेजिये… 

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading