सावधान…सिर्फ ‘थर्मल स्क्रीनिंग’ से नहीं हटेगा संकट, ऐसे लक्षण छिपा रहे हैं कुछ परदेसी.!

कोरोना संकट में मुंबई-दिल्ली के ‘हाॅट स्पाट’ इलाकों से भी निकलकर परदेसी जनपद वापसी कर रहे हैं लेकिन अधिकांश लोगों पर स्वास्थ्य जांच प्रणाली सिर्फ थर्मल स्क्रीनिंग तक सिमट जा रही है। ऐसी स्थिति में ज्यादा से ज्यादा खून जांच भी किया जाय नहीं तो, कोरोना महामारी का संकट भविष्यत: भदोही जनपद मंडरायेगा। भदोही स्वास्थ्य विभाग से ऐसी मांग करते हुये भाजपा पाली मंडल के मंत्री धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने लक्षण छिपाने वाले परदेसियों को भी चेताना शुरू कर दिया है।

भदोही जनपद में अन्य राज्यों से पहुंच रहे परदेसियों की लंबी कतारें विभिन्न जांच सेंटर अस्पतालों पर दिख रही है लेकिन हजारों की थर्मल स्क्रीनिंग में सैकड़ो का भी खून जांच हेतु नहीं भेजा जा रहा है। अधिकतर लोगों का टेंम्परेचर चेक करके स्वास्थ्य के बारे में कुछ सवाल बातचीत में पूछने के बाद, लक्षण का संकेत नहीं मिलने से उन्हें होम क्वारटींन के लिये उनके गांव-घर भेज दिया जा रहा है। ऐसा बताते हुये धर्मेन्द्र त्रिपाठी कहते हैं कि विभिन्न गांव में जांच करवाने के बाद पहुंचे परदेसी बेफिकर बाजारों में सब्जी खरीदते व घुमते नजर आ रहे हैं। गांव वाले भी चूंकि कोरोना जांच करवाकर परदेसी आये हैं तो इसके संक्रमण को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं। ‘सशक्त समाज न्यूज’ से बातचीत में धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने आगे कहा कि ”मैं खुद स्वास्थ्य संबंधी दवाइयों की जानकारी रखता हूँ और डाक्टरों से जुड़ा हूँ और अधिकतर डाक्टरों का मानना है कि सिर्फ शरीर का टेंम्परेचर चेक करके होम क्वारटींन हेतु छोड़ देना उचित नहीं है और इन दिनों पैरासिटामाल टैब्लेट की बिक्री मेडिकल स्टोर से ज्यादा बढ़ी है।”

जांच से पहले दवाई – जीटी रोड पर स्थित हडिया के एक मेडिकल स्टोर संचालक से मिली अनौपचारिक जानकारी का भी जिक्र धर्मेन्द्र त्रिपाठी ने किया कि भदोही जनपद की ओर आ रहे कई परदेसियों का झूंड हल्का बुखार बताकर दवा मांग रहे हैं, जब से पता चला कि जांच पूर्व इस दवा को खाकर लक्षण छिपाने का प्रयास हो रहा है तो, उक्त मेडिकल वाले ने बिना डाक्टर की चिट्ठी के कोई भी नार्मल टैब्लेट सर्दी-खांसी व बुखार का देना बंद कर दिया। फिलहाल इस संदर्भ में श्री त्रिपाठी ने जानकारी भदोही भाजपा के कुछ उच्च नेताओं को भी देने की बात कही और ज्यादा से ज्यादा खून जांच की मांग करते हुये, अंतत: दोहराया कि यदि एक भी कोरोना संक्रमित गांव-समाज तक पहुंचकर यहां-वहां भटकते रहा तो भविष्यत कोरोना संक्रमण जनपद में खुद ही महामारी बनकर मंडरायेगा।

http://www.sashaktsamaajnews.com/2020/05/11/first-halt-on-primary-school-then-enter-in-village/

खबर या प्रतिक्रिया ‘सशक्त समाज न्यूज’ नेटवर्क पर sashaktsamaaj@gmail.com के माध्यमश्रोत EMAIL भेजिये, हिंदी में होने पर सशब्द प्रकाशित करने हेतु हम प्रयासरत हैं….

Leave a Reply

Discover more from सशक्त समाज न्यूज़

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading